हल्द्वानी- मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

हल्द्वानी- मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

शनिवार को मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा मां जगदम्बा बैंक्विट हाल मुखानी रोड हलद्वानी में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं मै सुनन्दा जोशी कथावाचक, मीना बिष्ट स्वरोजगार, दया जोशी पत्रकार, प्रेमवती ग्रहणी,रजनी पत्रकार, कौशल्या जोशी स्वरोजगार, निशा जोशी समाजसेवी को प्रतीक चिन्ह एवं चुनरी उड़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था की कई महिलाओं द्वारा मातृ शक्ति के स्वरूपों एवं योगदानों पर आधारित काव्य पाठ किया गया।<strong>हल्द्वानी- मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया ।</strong>
अपने सम्बोधन मै संस्था के संस्थापक संयोजक नवीन पंत ने कहा कि माता का स्थान हमारे जीवन मै अति महत्वपूर्ण होता है माता ही वह पहली शिक्षिका होती है जो आपको बोलना एवं सही गलत की सीख देती है। और समाज मै आगे बढ़ने की सही शिक्षा देती है, नवीन पन्त ने कहा कि वैसे तो प्रतिदिन ही माता पिता का होता है और मां का कर्ज कोई भी बच्चा जीवन में नहीं चुका सकता है कहते हैं की जिस घर में मां, पिता खुश रहते हैं और उनकी आज्ञा का पालन होता है वह स्वयंम देवी देवताओं का वास होता है, उन्होंने आये हुए सभी सम्मानित जनों का आभार प्रकट कर अतिथियों का स्वागत किया..
कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना एवं कविता पाठ से हुआ

कार्यक्रम का संचालन संस्थापक सदस्य ज्ञानेंद्र जोशी द्वारा किया गया।
आज के कार्यक्रम में कविता पाठ करने वालो में मंजू सनवाल,तारा बिष्ट, मोनिका कोठारी, पूजा पन्त, वर्षा टंडन, गीता बेलवाल, बबिता टकवाल, रंजना जोशी, शीला भट्ट, सोना तिवारी,मानसी पन्त आदि ने सुंदर मनमोहक रचना सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया..
अतिथियों द्वारा अपने सम्बोधन में सारथी फाउंडेशन समिति के कार्यों को लेकर अपने विचार व्यक्त कर संस्था के कार्यों की सराहना की गई…
*आज के कार्यक्रम मै नवीन पंत,ज्ञानेंद्र जोशी, दीक्षा पन्त पाण्डे,योगेश पांडे,कमल जोशी,आर पी पांडे,मोहन सिंह बिष्ट,मंजू सनवाल,तारा बिष्ट,वर्षा टंडन,शीला भट्ट,मोनिका कोठारी,भावना जोशी,पूजा पंत,हेमा जोशो,रंजना जोशी,कौशल्या जोशी,गीता बेलवाल,बबिता टकवाल,भावना पांडे,रंजना जोशी,सोना तिवारी,कला नेगी,दीप्ति जोशी,मेघा पंत,शीला राणा,गुंजन जोशी,संतोष गौड़,जय प्रकाश,कृष्णा पंत,आनंद आर्य आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: रोडवेज प्रबंधन से वार्ता बेनतीजा, समान वेतन-नियमितीकरण की मांग, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कर्मचारी
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…