पौड़ी: जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ती है तो एनडीआरएफ की ली जाएगी मदद

पौड़ी: जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ती है तो एनडीआरएफ की ली जाएगी मदद

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने वन विभाग और एनडीआरएफ के कार्मिकों के साथ जंगलों में लग रही आग को रोकने के लिए बैठक की। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर वनाग्नि की ज्यादा घटनाएं हो रही हैं वहां एनडीआरएफ की तैनाती करने का निर्णय भी लिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले कई दिनों से जंगलों में लगी आग बारिश होने से नियंत्रित हुई है। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग फिर से देखने को मिलती है तो वन विभाग के अलावा एनडीआरएफ की तैनाती की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में एनडीआरएफ उधम सिंह नगर की तैनाती की गई है।उन्होंने यह भी कहा कि बारिश से पूर्व तीन दिन तक वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद ली गई। वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा जंगलों के उच्च स्थानों में लगी आग बुझाई गई। कहा कि बारिश होने के बाद जनपद के अंतर्गत वनाग्नि घटना की सूचना नहीं है। हालांकि वन विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य द्वारा निरंतर रूप से जंगलों में गश्त भी की जा रही है। इस दौरान आग के प्रकोप को रोकने के लिए एनडीआरएफ के कार्मिकों ने अपने अनुभव को साझा किया और जिला प्रशासन के साथ मिलकर वनाग्नि घटनाओं को रोकने की बात कही।

वाइट — — जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान

और पढ़े  देहरादून: युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया अपना सुहाग, दोनों गिरफ्तार
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…