अल्मोड़ा / बागेश्वर: बेमौसम बारिश से तबाही, दुकानों व घरों में घुसा मलबा, कार और बाइकें भी दबीं..

अल्मोड़ा / बागेश्वर: बेमौसम बारिश से तबाही, दुकानों व घरों में घुसा मलबा, कार और बाइकें भी दबीं..

अल्मोड़ा-बागेश्वर में बेमौसम की बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया है। नदी-नाले उफान पर हैं। कई वाहन इन नालों के बहाव में बह गए। मकानों और दुकानों में मलबा घुस गया। कारें, बाइकें भी मलबे में दब गईं। बागेश्वर जिला अस्पताल में वृद्धों के लिए बनाए गए वार्ड में पानी भर गया, मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा। ग्रामीण सड़कों के साथ ही कई मुख्य मार्ग भी मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गए। इससे पर्यटक फंस गए हैं।

अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे पर 24 घंटे बाद भी आवाजाही शुरू नहीं हो सकी। ओलावृष्टि से फलों और फसलों को भी व्यापक नुकसान हुआ है। अल्मोड़ा के सोमेश्वर क्षेत्र में बुधवार रात हुई बारिश के बाद यहां के चनौदा, अधूरिया और जाल धौलाड़ गांव में आफत मच गई। यहां पहाड़ी से भारी मात्रा में निकला मलबा और बोल्डर घरों में घुस गए। दूसरे दिन पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला। टीम सुबह से घरों, सड़कों और रास्तों से मलबा हटाने जुटी रही। बिजली गिरने से ताकुला विकासखंड को बिजली आपूर्ति करने वाली 33 केवीए लाइन में खराबी आ गई। ऐसे में क्षेत्र के 200 गांवों में बिजली गुल रही।

मंडलसेरा में कुंती नाला उफान पर आ गया। नाला उफान पर आने से रातभर लोग दहशत में रहे। कपकोट में सड़क पर खड़ी पोकलेन बहकर गधेरे में जा गिरी। बनलेख-झांकरा सड़क पर बन रहे मोटर पुल का ढांचा गिर गया। बागेश्वर जनपद ग्रामीण अंचलों तक 13 मोटर मार्गों में यातायात बाधित हो गया।

और पढ़े  बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: डीजीसीए और एएआईबी की टीम करेगी दुर्घटना की जांच, आज पहुंचेंगे विशेषज्ञ
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…