हल्द्वानी- अब शॉपिंग कांप्लेक्स, शोरूम के सामने सड़क पर खड़े किए वाहन तो कटेगा चालान

Spread the love

हल्द्वानी- अब शॉपिंग कांप्लेक्स, शोरूम के सामने सड़क पर खड़े किए वाहन तो कटेगा चालान

शोरूम, शॉपिंग कांप्लेक्स और रेस्टोरेंट के सामने वाहन खड़े हो रहे हैं। इससे सड़क पर अक्सर जाम लग रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारी की है। अब परिवहन विभाग ऐसे वाहनों के चालान काटेगा, साथ ही इसकी फोटो खींचकर संस्थान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को भी पत्र भेेजेगा। सोमवार को आरटीओ ने सभी प्रवर्तन टीमों को पत्र भेजकर इस संबंध में आदेश दिए हैं।

आरटीओ संदीप सैनी ने इस समस्या का संज्ञान लिया। उन्होंने प्रवर्तन टीमों को निर्देशित किया है कि वे कांप्लेक्स, मिठाई की दुकानों के आगे सड़क पर खड़े वाहनों का चालान करने की कार्रवाई करें। साथ ही इसकी फोटो भी खींचे। कहा कि इसके बाद रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी जिसमें ऐसे शोरूम और संस्थान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी टीम प्रतिदिन चालान काट रही है।

ऑपरेटर्स के साथ होगी बैठक
नैनीताल रोड के दोनों ओर बस और वाहन खड़े किए जा रहे हैं। जब परिवहन विभाग की टीम ने इनका सर्वे किया तो पाया गया कि केएमओयू, प्राइवेट और स्कूल की बसें सड़क किनारे खड़ी हो रही हैं। आरटीओ ने बताया कि बुधवार को इन सभी ऑपरेटर्स के साथ एक बैठक की जाएगी। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में नैनीताल रोड को भारी वाहनों की पार्किंग से मुक्त रखने पर वार्ता की जाएगी।

और पढ़े  हल्द्वानी में CM धामी: बोले- नए मंत्रियों के अनुभव से राज्य को मिलेगा लाभ

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *