हल्द्वानी: कारपेंटर ने की लड़की से छेड़छाड़…फिर धमकाया, अब भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा ।

हल्द्वानी: कारपेंटर ने की लड़की से छेड़छाड़…फिर धमकाया, अब भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा ।

हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के भाई ने कारपेंटर पर अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती के भाई की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने कारपेंटर अयान पुत्र शरीफ अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में युवती के भाई ने बताया कि रविवार को चंबलपुल स्थित फर्नीचर की दुकान का कारीगर अयान उनके घर पर लकड़ी का काम करने पहुंचा था। घर में उस समय उसकी 18 वर्षीय बहन अकेली थी। आरोप है कि अयान ने पहले खिड़की से तांकझांक की। इसके बाद डराते हुए उनकी बहन से इंस्टाग्राम आईडी, मोबाइल नंबर और एक गुलाब का फूल मांगा। इसके बाद छेड़छाड़ करते हुए दोबारा आने की बात कहकर फरार हो गया।

शाम को जब परिजन घर लौटे तो युवती ने पूरी बात बताई। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उधर सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

और पढ़े  हल्द्वानी / तीनपानी- रफ्तार 120 , परखचे उड़े और 3 जिंदगियां खत्म: कार डिवाइडर से टकराकर दूर तक घिसटती चली गई
  • Related Posts

    मसूरी: नीली बत्ती और हूटर लगाकर कर हुड़दंग मचा रहा था चालक, पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन सीज

    मसूरी की मॉल रोड पर नीली बत्ती और हूटर का अनधिकृत इस्तेमाल करने पर पुलिस ने एक वाहन सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम के माध्यम से 112 पर…

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…