हल्द्वानी- विधायक बंशीधर भगत की फिर फिसली जुबान,मीडिया पर हो रहा वायरल

Spread the love

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बाल विकास विभाग की ओर से रामपुर रोड स्थित निजी बरातघर में बालिकाओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत की जुबान फिसल गई।
हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक बंशीधर भगत कुछ ऐसा बोल गए जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भगत का कहना था कि उन्होंने नारी शक्ति की बात को समझाते हुए बात रखी थी। उन्होंने कहा कि बेटियां देवी का रूप होती है। देवी के सभी स्वरूपों में जीवन का आधार छिपा है।
वक्त बदल गया है। अब बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही है। इसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग किया, जिस कारण वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। सोशल मीडिया पर अपने बयान को लेकर लोगों के निशाने पर आने के बाद विधायक बंशीधर भगत ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी बात को गलत समझा जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी दौरे पर रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह- उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसभा को करेंगे संबोधित
  • Related Posts

    नैनीताल हाईवे पर लापरवाही: क्षतिग्रस्त डिवाइडर बना किशोर की मौत का कारण, जबड़े में एंगल घुसने से गई जान

    Spread the love

    Spread the love  नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक क्षतिग्रस्त डिवाइडर के कारण हुआ,…


    Spread the love

    देहरादून- महिला तस्कर गिरफ्तार: पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए पत्नी बन गई तस्कर

    Spread the love

    Spread the loveसहसपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुशहालपुर निवासी नशा तस्कर शबनम को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से पुलिस को 7.53 ग्राम स्मैक मिली। महिला ने बताया पति पर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *