पौडी-जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार संपन्न हुई बैठक।

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 2022-23 हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा केंद्र निर्धारण के संबंध में बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया कि संकलन केंद्रों, मूल्यांकन केंद्रों पर तथा परीक्षा के समय परीक्षा की गोपनीय सामग्री को एक जगह से दूसरी जगह ले जाते समय जितनी सुरक्षा कर्मियों की जरूरत होगी उसका डाटा तैयार करते हुए समय से पुलिस विभाग को इसकी सूचना प्रस्तुत करें।पौडी-जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार संपन्न हुई बैठक।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों के संबंध में नये मानक के अनुरूप यदि उसमें कोई अपेक्षित परिवर्तन की संभावना हो तो उसे अनिवार्य रूप से किया जाय। साथ ही कहा कि इस परिवर्तनशीलता का प्रमाणीकरण तार्किक व आवश्यकतानुसार व्यावहारिक होना चाहिए। उन्होंने पुलिस विभाग को भी परीक्षा को निर्बाध, पारदर्शित व गोपनीयता से संपादित करने हेतु आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की है।
मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ0 आंनद भारद्धाज ने कहा कि जनपद में पूर्व की अपेक्षा इस बार कुल 28 परीक्षा केंद्र कम हुए हैं तथा 03 नये केंद्र बनाये गये हैं। इस तरह से पूर्व की अपेक्षा से कुल 25 केंद्र इस वर्ष कम हुए हैं। जनपद में छात्रों की संख्या में तथा परीक्षा केंद्रों में यह परिवर्तन कुछ विद्यालयों के अटल उत्कृष्ट विद्यालय में शामिल होने व सीबीएसई होने के चलते हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद में कुल 140 परीक्षा केंद्र चिन्हित किये हैं, जिसमें 139 में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी तथा एक विद्यालय में हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं जनपद में 03 नये केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें राइका नाहसैंण(कोटद्वार), राइका कठूली(खिर्सू) तथा राइका चमाड़ा (नैनीडांडा) को बनाया गया है। साथ ही राइका कोटद्वार, राइका पौड़ी व राइका बैजरों को संकलन केंद्र तथा राइका कोटद्वार, राइका श्रीनगर व राकइका पौड़ी नगर को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। कहा कि हाई स्कूल में 2022-23 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में 8360 बालक व बालिका तथा इंटर में 9288 बालक व बालिका सामिल होंगी। उन्होंने कहा कि अतिसंवेदनशील केंद्र 05 व संवेदनशील 02 केंद्रों को चिन्हित किया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य प्रकरण, गिरधारी फरार... अब एसआईटी के रडार पर रिश्तेदार, सामने आया नया कनेक्शन
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…