हल्द्वानी- दवा दुकान संचालक की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

 

ल्द्वानी के मेडिकल स्टोर संचालक ने जहर खाकर जान दे दी। प्रथम दृष्टया उनके कर्ज से परेशान होकर यह कदम उठाना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। कुसुमखेड़ा के रुद्र विहार निवासी 45 वषींय प्रकाश चंद्र महतोलिया के शुक्रवार को घर पर अचेत अवस्था में पड़े होने की मुखानी थाना पुलिस को सूचना मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लोगों से जानकारी ली। पता चला कि मृतक यहां अकेले रहता था, बीती आठ अप्रैल को उसकी पत्नी से आखिरी बार बात हुई थी। प्रकाश की पत्नी पिथौरागढ़ में गेस्ट टीचर के पद पर तैनात हैं, उनका पुत्र भी उन्हीं के साथ रहता है।

 

शुक्रवार को वे लौटे और उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो प्रकाश फर्श पर अचेत मिला। प्रकाश के मुंह से झाग व कमरे पर उल्टी की थी। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि प्रकाश पर बैंक का लोन बढ़ गया था और वह कर्ज से परेशान था। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है, शनिवार को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी के गर्भपात की अनुमति मिली, आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love