हल्द्वानी- फौजी से मकान का सौदा कर 30 लाख लिए फिर दूसरे को बेच दी जमीन

Spread the love

 

ल्द्वानी में सियाचिन में तैनात फौजी कमल चंद्र कुडाई से मकान का सौदा कर 30 लाख लेने के बाद भी रजिस्ट्री किसी और को करने का मामला सामने आया है। फौजी ने जब रकम वापस मांगी तो धमकी मिली। बृहस्पतिवार रात फौजी की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली में आरोपी मां-बेटी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

खनस्यू के देवली पोस्ट अंतर्गत ग्राम कोडार निवासी कमल चंद्र कुडाई ने पुलिस से कहा कि उन्होंने तल्ली हल्द्वानी की वसुंधरा कॉलोनी में यही के रहने वाली निर्मला सिंह से एक मकान का सौदा किया। 12 दिसंबर 2024 को इकरारनामा हुआ। इसकी अवधि 12 दिसंबर 2024 से 12 अक्तूबर 2025 के बीच की थी।

आरोप है कि निर्मला सिंह और उनकी बेटी ज्योति मलिक ने तय समय से पहले ही 30 लाख रुपये खातों के साथ ही नकद ले लिए। कमल चंद्र के अनुसार उनकी सियाचिन में तैनाती है और किसी तरह पैसों का इंतजाम कर वह दोनों को देते रहे। बाद में उन्हें पता चला कि मां-बेटी ने मकान किसी और को बेच दिया है। इसकी जानकारी लेने पर निर्मला सिंह ने धमकी दी और नंबर ब्लॉक कर दिया।

वह छुट्टी लेकर आए और मंडी चौकी में तहरीर दी लेकिन आरोपियों ने पुलिस की भी नहीं सुनी। कमिश्नर के आदेश को भी अनसुना कर दिया। डीजीसी के नोटिस का भी जवाब नहीं दिया गया। इकरार नामा में उल्लेख है कि यदि विक्रेता मुकरा तो उसे दी गई धनराशि का दोगुना वापस करना होगा। कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि कमल चंद्र कुडाई की तहरीर पर निर्मला सिंह और ज्योति मलिक के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

और पढ़े  देहरादून: बिजली बिल, सरकारी विभागों पर 104 करोड़ बकाया,अब वेबसाइट पर सार्वजनिक होगी बकाएदारों की सूची

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love