हल्द्वानी / लालकुआं: ब्रेकिंग- मुकेश बोरा नेपाल भागने की फिराक में, भीमताल से टैक्सी से जा रहा था, तभी चालक के पहचानने पर वाहन से उतर कर भागा, भागने में एक अधिकारी का हाथ।

हल्द्वानी / लालकुआं:- मुकेश बोरा नेपाल भागने की फिराक में, भीमताल से टैक्सी से जा रहा था, तभी चालक के पहचानने पर वाहन से उतर कर भागा, भागने में एक अधिकारी का हाथ।

मुकेश बोरा नेपाल भागने की फिराक में था। उसके लिए बकायदा भीमताल से नेपाल जाने के लिए टैक्सी बुक कराई गई थी। किच्छा-पुलभट्टा के बीच चालक ने मुकेश बोरा को पहचाना लिया। जैसे ही चालक ने गाड़ी रोकी तो मुकेश बोरा पैदल ही भाग गया। उधर चालक ने इसकी सूचना पुलभट्टा थाने में दी। पुलभट्टा पुलिस ने नैनीताल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और एसओजी ऊधमसिंह नगर, यूपी में दबिश दे रही है। नेपाल बार्डर में भी पुलिस तैनात कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार को मुकेश बोरा भीमताल में था। वहां से उसके नेपाल जाने के लिए एक अधिकारी ने टैक्सी कराई थी। चालक ने मुकेश बोरा को टैक्सी में बैठाया और बरेली रोड होते हुए नेपाल के लिए चल दिया। मुकेश बोरा ने मास्क लगाया हुआ था।

तभी चालक के एक मित्र ने फोन कर बताया कि तुम्हारी गाड़ी में जो बैठा है वह मुकेश बोरा है। इसके बाद चालक ने गाड़ी रोक दी। उसने मुकेश बोरा से मास्क उतराने को कहा। मुकेश बोरा ने मास्क नहीं उतारा। जब चालक ने मास्क खींचना चाहा तो मुकेश बोरा पैदल ही भाग निकला।

उधर, चालक ने पुलभट्टा थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इसकी सूचना नैनीताल पुलिस को दी। नैनीताल पुलिस और एसओजी नेपाल बार्डर, भोजीपुरा, बरेली अन्य जगह दबिश दे रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में छत पर सोलर लगाने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, डिजिटल एग्रीमेंट को मिली कानूनी मान्यता

भगाने में ऊधमसिंह नगर में तैनात एक परिवहन अधिकारी का नाम आया सामने
पुलिस सूत्रों के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिले में तैनात एक परिवहन अधिकारी की पत्नी नेता है। उसके मुकेश बोरा से अच्छे संबंध हैं। बुधवार रात मुकेश बोरा भीमताल क्षेत्र में रूका था। नेता ने अपनी पति से कहकर मुकेश बोरा के लिए टैक्सी कराई थी।

बताया जा रहा है कि परिवहन अधिकारी का नेपाल के होटल में संपर्क है। वह पहले भी कई लोगों को नेपाल के होटल में रुकवा चुका है। बृहस्पतिवार को टैक्सी चालक ने बोरा को नेपाल छोड़ना था। जब उसे पता चला कि यह बोरा है। पुलिस की जांच में वह फंस सकता है तो उसने बीच में ही रोककर बोरा से पूछा। उधर बोरा पहचान जाने के बाद भाग गया। उधर पुलिस परिवहन अधिकारी और उसकी पत्नी से पूछताछ कर रही है।

  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…