हल्द्वानी: 35 लाख का सोना और 3.60 लाख की नकदी लेकर ज्वैलर हुआ फरार 

Spread the love

 

ल्द्वानी के लामाचौड़ में जेवर बनाने और रिपेयरिंग के नाम पर ज्वैलर पांच लोगों से 35 लाख का सोना और 3.60 लाख की नकदी लेकर भाग गया। मंगलवार को पीड़ितों ने एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी को आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपी।

एसएसपी से मिले लोगों का कहना है कि लामाचौड़ के गुनीपुर में ताड़ीखेत (अल्मोड़ा) निवासी एक व्यक्ति ने ज्वैलर्स की दुकान खोली थी। उसने नए गहने बनाने, पुराने जेवरात चमकाने और हॉलमार्किंग के नाम पर 228.23 ग्राम सोना और नकदी एडवांस में अपने पास रख ली थी। छह फरवरी से दुकान पर ताला लगा है और ज्वैलर का कुछ पता नहीं है। उसका मोबाइल फोन भी बंद है। पीड़ितों के अनुसार सोमवार को वे तहरीर देने मुखानी थाने गए थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि ज्वैलर्स की पत्नी ने साजिशन उसकी मुखानी थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई है।

 

नकद के साथ ऑनलाइन भुगतान भी किया

एसएसपी को पीड़ितों ने अलग-अलग तहरीरें सौंपी हैं। उनके अनुसार पूरन सिंह बोरा निवासी धुनी नंबर दो कठघरिया का 40.550 ग्राम सोना व 100 ग्राम का सिक्का, बसंती देवी निवासी देवपुर देवका लामाचौड़ का 21.280 ग्राम सोना व एक लाख रुपये, निर्मला निगल्टिया निवासी कुरियागांव लामाचौड़ का 20 ग्राम सोना, हेमलता दानू निवासी कठघरिया खेमपुर का 26.400 ग्राम सोना व 75 हजार की नकदी, पुष्पा कन्याल निवासी गुजरौड़ा फतेहपुर का 20 ग्राम सोना व एक लाख 85 हजार नकदी आरोपी ने ली है। उसने लोगों से नगद के साथ ही ऑनलाइन पेमेंट भी जमा कराई है।

जेवरात गलाकर बनाता है नए आभूषण

और पढ़े  टिहरी- घनसाली में गैस सिलिंडर के लिए आधी रात एजेंसी के बाहर उमड़ी भीड़

आरोपी ज्वैलर यहां एक साल से कारोबार कर रहा था। लोगों के अनुसार वह पुराने जेवरात को गला कर नए आभूषण तैयार करता था। लोगों ने उसे कान की बाली, हाथ का कंगन आदि आभूषण दिए थे।

आठ फरवरी को ज्वैलर की पत्नी ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। इस मामले में मुखानी थानाध्यक्ष को टीम गठित कर उसे तलाश करने के निर्देश दिए हैं। – डॉ.मंजूनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल


Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love