हल्द्वानी: होटल के महाप्रबंधक ने दिल्ली की युवती से होटल में किया दुष्कर्म, इस बहाने बुलाया था हल्द्वानी

Spread the love

 

नैनीताल रोड स्थित एक होटल के महाप्रबंधक (जीएम) पर इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करने वाली दिल्ली की युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हल्द्वानी के ही एक दूसरे होटल में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म की पुष्टि के बाद जीएम के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

युवती इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करती है। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने कहा कि वह एक होटल के जीएम रोहित बेलवाल को वह पहले से जानती थी। रोहित रामनगर के गांव सावल्दे का रहने वाला है। दरअसल, वह पहले रामनगर के एक रिजॉर्ट में नौकरी करता था। वहां वह इवेंट का कार्य करने आई थी। इसके बाद रोहित ने उसे और भी काम दिलवाए थे। तभी से जान पहचान बढ़ गई। रोहित ने एक होटल में इवेंट का कार्य कराने के लिए उसे हल्द्वानी बुलाया था। वह हापुड़ निवासी अपनी सहेली के साथ यहां आई। रोहित ने दोनों को मंगलवार रात नैनीताल रोड स्थित एक होटल में ठहरा दिया। रात को वह जबरन उसके कमरे में घुस गया। वहां बैठकर उसने शराब पी और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती व उसकी सहेली के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया।

 

युवती ने इसकी सूचना पुलिस को दी। भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रात में ही फोन से सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो युवती होटल के कमरे में रो रही थी। रात में ही उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां मेडिकल परीक्षण के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि भी हो गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जीएम रोहित बेलवाल के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में टीम लगा दी गई है।

और पढ़े  उत्तरकाशी- अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, गैर सनातनियों के प्रवेश पर रहेगी रोक

Spread the love
  • Related Posts

    चम्पावत- पूर्णागिरि मेले में महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत, दर्शन कर लौट रही थी महिला 

    Spread the love

    Spread the loveमां पूर्णागिरि मेले में यूपी के जिला एटा की एक महिला श्रद्धालु की हालत बिगड़ गई। उसे काली मंदिर के पास स्वास्थ्य कैंप में लाया गया, जहां उसे…


    Spread the love

     हल्द्वानी- रक्षा मंत्री की जनसभा: CM धामी को कहा धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, विकास और सख्ती के लिए थपठापाई धामी की पीठ

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा : सीएम को धाकड़ नहीं धुरंधर धामी कहा, विकास और सख्ती के लिए पीठ थपठापाई केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय…


    Spread the love