Haldwani / गोरापड़ाव:- महिला की घर में घुसकर निर्मम हत्या, बाथरूम में इस हाल में पड़ा मिला शव, गले में लगा हुआ था दुपट्टे का फंदा।।

Spread the love

Haldwani / गोरापड़ाव:- महिला की घर में घुसकर निर्मम हत्या, बाथरूम में इस हाल में पड़ा मिला शव, गले में लगा हुआ था दुपट्टे का फंदा।।

गोरापड़ाव क्षेत्र में घर में अकेली अधेड़ महिला की निर्मम तरीके हत्या कर दी गई। उसका शव बाथरूम में पड़ा मिला। गले में दुपट्टे का फंदा डला था जबकि सिर के दाईं तरफ घाव का निशान है। बाथरूम में रखे टब में भी खून था। इससे माना जा रहा है कि मृतका का चेहरा पानी में डुबाया गया होगा। जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी काम से उसका दामाद घर पहुंचा तो घटना का खुलासा हुआ। उसकी सूचना पर एसएसपी चारों थानों की पुलिस व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए चार टीम गठित की गईं हैं।
गोरापड़ाव के हैड़ागज्जर निवासी नंदी देवी (48) पत्नी स्व. उमेद सिंह घर में ही किराने की दुकान चलाती थीं। उसकी तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि बेटा हत्या के मामले में जेल में है। छोटी बेटी ममता के पति रोहित कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले ममता मायके रुककर गई थी। यहां उनके बेटे का वॉकर रह गया था। इसे लेने शुक्रवार दोपहर करीब पौने दो बजे वह ससुराल आय तो मुख्य गेट थोड़ा बंद था और घर के ताले भी खुले थे। कमरे में खून पड़ा देख अनहोनी की आशंका हुई।

आवाज देने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने सास नंदी देवी की तलाश शुरू की तो उसका शव बाथरूम में पड़ा मिला। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएसपी पंकज भट्ट, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धोनी समेत चारों थानों की फोर्स पहुंच गई। घटनास्थल की पूरी छानबीन और स्थानीय लोगों से बातचीत की गई।

और पढ़े  उत्तराखंड: राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक विजेताओं को सौगात, 3 करोड़ की इनाम राशि जारी

पुलिस के मुताबिक, नंदी को पहले मारा गया फिर गला घोंटा गया। उसके बाद उसे पानी में भी डुबोया गया है। पुलिस का मानना है कि हत्यारोपी ने किसी रंजिश या गुस्से के चलते वारदात को अंजाम दिया होगा। पुलिस जेल में बंद नंदी के बेटे नीरज संबल से भी पूछताछ कर रही है ताकि कोई सुराग हाथ लग सके।

वहीं पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम सात बजे नंदी ने घर में ही संचालित किराने की दुकान बंद की थी। इसके बाद करीब आठ बजे बेटी से फोन पर बातचीत भी की थी। शुक्रवार सुबह से वह घर से बाहर नहीं निकली। महिला का फोन पुलिस को नहीं मिला है जिसे ट्रेस किया जा रहा है।

पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल-
मामले में गंभीरतापूर्वक जांच की जा रही है। कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। महिला का फोन ट्रेस करने के साथ सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। एसओजी व पुलिस की चार टीमों के साथ-साथ सर्विलांस टीम भी मुस्तैद कर दी गई है। जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *