हल्द्वानी में 25 से 30 महीने में निवेश राशि को दोगुना करने का लालच देने वाले इनवेस्टमेंट कंपनी जीएमएफएक्स ग्लोबल लिमिटेड के सीईओ विमल रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को उसे तलब किया था, पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। उसने लोगों से 35 करोड़ से अधिक की राशि निवेश कराई थी। जब निवेशकों ने रुपये वापस मांगे तो टरकाया जाने लगा।
पिछले दिनों मामला उजागर होने के बाद कुमाऊं कमिश्नर ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस मामले में पार्थ परासर निवासी कपिल कालोनी बड़ी मुखानी की ओर से दी गई तहरीर पर बीते सोमवार को कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें कहा गया था कि 1.90 लाख रुपये का मूलधन तथा इतना ही ब्याज उनकी पत्नी के खाते में वापस किया गया जबकि शेष धनराशि 8.10 वापस न कर धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने विमल को न्यायालय के समक्ष पेश किया, उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। है। जबकि उसकी पत्नी रूबी और अन्य निदेशक अनूप की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।









