UP: बसपा ने दिया लखनऊ चलो का नारा, 15 मार्च को कांशीराम जयंती पर बड़ी रैली का होगा आयोजन

सपा के संस्थापक कांशीराम की 15 मार्च को 92वीं जयंती के अवसर पर राजधानी में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा होगा। बसपा ने कांशीराम जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए लखनऊ चलो का आह्वान किया है। इस अवसर पर लखनऊ और नोएडा में विशेष आयोजन होगा। राजधानी में यह आयोजन पुरानी जेल रोड स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर होगा।

 

पार्टी कांशीराम जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दे रही है। राजधानी में होने वाले कार्यक्रम में 12 मंडलों के कार्यकर्ता एवं समर्थक आएंगे, जबकि नोएडा में 6 मंडल के लोग हिस्सा लेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती राजधानी में होने वाले कार्यक्रम को संबोधित भी कर सकती हैं, हालांकि अभी इस बाबत अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। वहीं दूसरी ओर पार्टी के केंद्रीय संयोजक आकाश आनंद भी 15 मार्च को राजस्थान के भरतपुर में विशाल रैली को संबोधित करेंगे। 

तीन अन्य प्रत्याशियों के नाम पर भी मुहर

कांशीराम की जयंती पर बसपा सुप्रीमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अहम संदेश देंगी। पार्टी ने जालौन की माधौगढ़ सीट से आशीष पांडेय को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके अलावा आजमगढ़ की दीदारगंज सीट से अबुल कैश, जौनपुर की मुंगरा बादशाहपुर सीट से विनोद मिश्रा और सहारनपुर देहात सीट से फिरोज आफताब का नाम भी तय किया जा चुका है। पार्टी द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है। कई अन्य प्रभारियों को भी जल्द प्रत्याशी घोषित करने की कवायद जारी है। पार्टी आगामी दो माह में 50 से अधिक प्रत्याशियों के नाम घोषित करने की रणनीति पर काम कर रही है।

और पढ़े  CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

 

  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…