हल्द्वानी- बड़े बकाएदारों के नाम के सार्वजनिक स्थानों पर बोर्ड लगाएं- जिलाधिकारी नैनीताल 

 

 

 जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को कैंप कार्यालय में राजस्व कार्यों के अलावा जिले की कानून व्यवस्था, विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों की स्थिति, अभियोजन एवं राजस्व कार्यों, भू-राजस्व वसूली, मुख्यमंत्री घोषणा, सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की।
डीएम रयाल ने सभी उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को नियमित रूप से अपने-अपने न्यायालयों में बैठने और वादों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए तहसील कार्यालयों में जनता के राजस्व संबंधी कार्य समय पर कराए जाएं।

 

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वह राजस्व कार्यों व राजस्व वसूली की प्रगति के संबंध में प्रत्येक 15 दिन में राजस्व उप निरीक्षक एवं संग्रह अमीनों की बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा करें। रयाल ने एसडीएम को अतिक्रमण को तत्काल रोकने व ध्वस्त करने और नशामुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा।

उन्होंने कहा कि पटवारी गांवों में जाकर चौपाल लगाएं और विरासतन के मामलों को निस्तारित करें। उन्होंने बड़े बकाएदारों से समय पर राजस्व वसूली कराने और सार्वजनिक स्थानों पर उनके नाम के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। कहा कि जिले में कहीं भी अवैध शराब की बिक्री न हो। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। माई सिटी रिपोर्टर

और पढ़े  कुमाऊं विवि चुनाव: यतिन बने छात्र महासंघ अध्यक्ष, एबीवीपी ने बताया अपना प्रत्याशी तो बोले- मैं निर्दलीय
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…