देहरादून: स्मार्ट ई-बसों में सफर का ले सकेंगे आनंद, इन रूटों पर होगा संचालन

 

षिकेश और विकासनगर के रुद्रपुर क्षेत्र के लोग अब स्मार्ट सिटी की ई-बसों में सफर का आनंद ले सकेंगे। स्मार्ट सिटी ने राजस्व बढ़ाने के लिए इन रूटों पर ई-बस संचालन करने का निर्णय लिया है। इन रूटों पर ट्रायल भी पूरा हो चुका है। अब जल्द ही बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बसें वातानुकूलित और इको फ्रेंडली हैं।

करीब तीन साल पहले देहरादून में 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया था। शहर में लोगों को यातायात सेवा मुहैया कराने वाली यह प्रमुख सेवा स्मार्ट सिटी के लिए घाटे का सौदा रही है। बसों के छोटे रूट और शहर में निजी सवारी वाली गाड़ियां और जाम इस नुकसान का कारक माना जाता रहा है।

ऐसे में राजस्व बढ़ाने के लिए स्मार्ट सिटी ने दो रूटों का विस्तार किया है। इन रूटों पर ई-बसों का संचालन होने से न सिर्फ स्मार्ट सिटी की आय में वृद्धि होगी बल्कि विकासनगर और ऋषिकेश क्षेत्र के लोगों को परिवहन की सुविधा भी मिलेगी।

और पढ़े  अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…