घनसाली \ टिहरी: पंचायत उपचुनाव- 21 साल की शिवानी बनीं धारगांव की निर्विरोध प्रधान, दिलचस्प है नामांकन की कहानी

भिलंग क्षेत्र की ग्राम सभा धारगांव में पंचायत उपचुनाव में बीएड की छात्रा शिवानी राणा को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना गया। वह टिहरी जिले की सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान बनी है। बीते जुलाई माह में हुए पंचायत चुनाव में उसने प्रधान पद के लिए नामांकन भरा था, लेकिन नामांकनपत्र जांच के दौरान उनकी उम्र 21 वर्ष से तीन माह कम पाई गई थी। जन्मतिथि 16 अक्तूबर 2004 होने के कारण उस समय उसका नामांकन रद्द हो गया था।

21 वर्ष की आयु पूरी करने के लिए उसे 16 अक्तूबर 2025 तक इंतजार करना पड़ा। अब उपचुनाव की प्रक्रिया में दोबारा नामांकन भरे गए तो धारगांव से अकेले शिवानी राणा ने ही नामांकन किया। आज अंतिम तिथि तक किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। पंचायत चुनाव के समय ही ग्राम सभा के लोगों ने स्पष्ट कर दिया था कि शिवानी ही उनकी अगली प्रधान होंगी।

पढ़ाई जारी रखते हुए वह पंचायत की जिम्मेदारियां भी संभालेंगी
ग्रामीणों का कहना था कि भविष्य में यदि प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग में भी आ जाए, तब भी वे शिवानी का ही समर्थन करेंगे। सहमति से उपचुनाव में कोई दूसरा उम्मीदवार सामने नहीं आया और शिवानी निर्विरोध प्रधान चुनी गई। शिवानी चार भाई–बहनों में दूसरे नंबर की हैं।

उनके पिता विशाल सिंह राणा वाहन चालक हैं और मां सुमित्रा राणा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। शिवानी ने पिछले वर्ष एचएनबी गढ़वाल विवि से बीएससी उत्तीर्ण की और इस सत्र में बीएड कर रही हैं। कहा कि पढ़ाई जारी रखते हुए वह पंचायत की जिम्मेदारियां भी संभालेंगी।

और पढ़े  भराड़ीसैंण- विस सत्र में विधेयक पेश: लागू होगा अग्नि सुरक्षा का नया कानून, लापरवाही पर सील होंगे भवन, लगेगा भारी जुर्माना

भविष्य में उनका लक्ष्य शिक्षा क्षेत्र में कॅरियर बनाना है। बताया धारगांव की सबसे बड़ी समस्या संकरे और क्षतिग्रस्त रास्तों की है। प्रधान के रूप में उसकी पहली प्राथमिकता रास्तों को दुरुस्त कराने की होगी। उपचुनाव में ग्राम पंचायत के सात वार्ड सदस्यों के पदों में से पांच वार्डों में सहमति बन चुकी है। पांच ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।

  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…