हल्द्वानी:- मुख्यमंत्री ने चलाया स्वच्छता अभियान

हल्द्वानी:- मुख्यमंत्री ने चलाया स्वच्छता अभियान

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद पार्क में स्वच्छता पखवाड़े के तहत कचरा मुक्त अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शिलापट पर माल्यार्पण भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट सहित कई नेता मौजूद रहे। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए पार्क में सफाई भी की, कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कई स्कूली बच्चों को स्वच्छता का संदेश भी दिया, इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरे देश में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है जिसके तहत सभी सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी द्वारा पूरे देश को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया था जिसे हम सभी लोग मिलकर पूरा करेंगे, स्वच्छ भारत के अंतर्गत सरकार कई योजनाएं चला रही है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी कार्यक्रम पर बोलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और यहां के लोग भी उन्हें अपना मानते हैं और इस बार भी उनके कार्यक्रम से उत्तराखंड को बड़ी सौगात मिलेगी।

बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड
<strong>हल्द्वानी:- मुख्यमंत्री ने चलाया स्वच्छता अभियान</strong>

और पढ़े  हल्द्वानी: सड़कें जख्मों से भरी...मरहम लगाने की रफ्तार धीमी, CM के निर्देशों का शहर में नहीं दिख रहा असर
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…