हल्द्वानी: उत्तराखंड की मशहूर लोकगायिका के पति पर लगा दुष्कर्म का केस

 

 

उत्तराखंड की मशहूर लोक गायिका के पति पर मुखानी में रहने वाली महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी इवेंट मैनेजर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने कोर्ट को बताया कि उसकी इवेंट मैनेजर रितेश जोशी से उसकी बातचीत थी। रितेश उसे शादी का झांसा देकर कुछ समय पहले आवास विकास स्थित अपने किराये के कमरे में ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी शादी की बात से मुकर गया। मोबाइल पर उसके साथ बातचीत भी बंद कर दी।

महिला के अनुसार उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि शनिवार रात आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया है।

और पढ़े  हल्द्वानी: सड़कें जख्मों से भरी...मरहम लगाने की रफ्तार धीमी, CM के निर्देशों का शहर में नहीं दिख रहा असर
  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…