हल्द्वानी / भीमताल: संदिग्ध हालात में खाई में पड़ा मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस ने खाई से निकाला,अभी नहीं हो पाई शिनाख्त

हल्द्वानी / भीमताल: संदिग्ध हालात में खाई में पड़ा मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस ने खाई से निकाला,अभी नहीं हो पाई शिनाख्त

हल्द्वानी-भीमताल मोटर मार्ग में बोहराकून के पास रविवार की शाम चार बजे एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालात में खाई में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को रेस्क्यू कर निकाला। शव के सड़ी गली हालत में होने से शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। भीमताल पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि खाई में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा गया है। सीओ ने बताया कि शव एक सप्ताह पुराना लग रहा है।

शव किस महिला का है इसका पता लगाने के लिए अन्य जनपदों की पुलिस अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। साथ ही कहा कि गुमशुदगी भी देखकर पता लगाया जा रहा है। शव को खाई से निकालते समय पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ा।

इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि शव जिस जगह खाई में पड़ा मिला उस मार्ग पर लगातार वाहन चलते हैं। ऐसे में महिला का शव कैसे वहा आया होगा इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस दौरान थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी, एसआई गगनदीप सिंह, सिमरन कौर, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  देहरादून क्राइम: घर से लापता व्यक्ति का शव खाई में मिला, गले में मिले चाकू के निशान, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…