HALDWANI: रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सर्वे पूरा करने की तैयारी में प्रशासन,रेलवे ने नहीं उपलब्ध कराए कोई दस्तावेज।

Spread the love

HALDWANI: रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सर्वे पूरा करने की तैयारी में प्रशासन,रेलवे ने नहीं उपलब्ध कराए कोई दस्तावेज।

रेलवे भूमि मामले में जिला प्रशासन सर्वे फाइनल करने जा रहा है। मई में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुनवाई होनी है। उस दिन भूमि के बारे में पूरी जानकारी देनी है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन भूमि संबंधी अभिलेख तैयार कर रहा है।
जिला प्रशासन ने रेलवे को पत्र भेजकर भूमि के प्रपत्र प्रस्तुत करने के लिए कहा था। अभी तक रेलवे ऐसे कोई प्रपत्र पेश नहीं कर पाया है। उधर प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार रेलवे की ओर से दस्तावेज नहीं दिखाने के बाद अब जिला प्रशासन जमीन फाइनल करने जा रहा है। रेलवे की कुछ जमीन गौला के भीतर और कुछ जमीन गौला रोखड़ की तरफ आ रही है।
जमीन फाइनल करने से पहले जिला प्रशासन की ओर से लोगों से जमीन की दावेदारी पेश करने के लिए कहा गया था। इसमें दो आवेदन प्राप्त हुए। नगर निगम इन दावों की जांच कर रहा है। इसकी रिपोर्ट जल्द जिला प्रशासन को दी जाएगी। इसके बाद जिला प्रशासन फाइनल रिपोर्ट तैयार करेगा जिसे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान रखा जाएगा। डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि कहां किसकी जमीन है, प्रशासन इसकी जांच कर रहा है। लोगों से भी दस्तावेज मांगे गए थे जिसकी जांच की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *