हल्द्वानी- 9 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर पड़ोसियों ने बचाया

Spread the love

 

ल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी नौ साल की मासूम के साथ अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया। मजदूरी से लौटे पिता को पड़ोसियों व बेटी से इस वीभत्स घटना की सूचना मिली तो वह रात में ही कोतवाली पहुंचे। देर रात पुलिस ने पॉक्सो सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए बच्ची का मेडिकल कराया।

 

मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करने वाले व्यक्ति की नौ साल की बेटी सोमवार को घर पर थी। शाम पांच बजे के आसपास 45 वर्षीय व्यक्ति उसके घर पहुंचा और मासूम बच्ची को गलत इरादे से छूने लगा। उसने प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पिता के अनुसार आरोपी ने रविवार रात और एक माह पहले भी गलत हरकत की थी। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज

 

सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मुकेश टंडन के खिलाफ लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 51, 5 (एम) (12 वर्ष से कम उम्र के बालक/बालिका पर लैंगिक हमला करना) , बीएनएस की धारा 351 (3) (जान से मारने की धमकी), 62 (2) (शारीरिक अक्षमता का फायदा उठाकर दुष्कर्म), 65 (2) (12 साल से कम उम्र के बच्चे के साथ दुष्कर्म) की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।

तलाक के बाद मां चली गई, बूढ़ी दादी ही सबकुछ

और पढ़े  Weather उत्तराखंड- प्रदेश में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का इन 3जिलों में येलो अलर्ट

नौ साल की मासूम अपनी दो छोटी बहनों के साथ रहती है। पिता घर चलाने के लिए मजदूरी करते हैं। कुछ साल पहले उसके माता-पिता का तलाक हुआ और मां चली गई। बच्चियों के लिए अब बूढ़ी दादी ही सबकुछ हैं। उनकी उम्र का फायदा उठाकर आरोपी ने गंदा कृत्य किया। पिता ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love