हल्द्वानी: हल्द्वानी व रामनगर समेत 4 डिपो को मिलेंगी 12 नई बसें

 

 परिवहन निगम मुख्यालय से 100 नई बसों का डिपोवार आवंटन कर दिया गया है। इसमें नैनीताल रीजन को मात्र 12 बसें मिलेंगी। अल्मोड़ा, बागेश्वर, काठगोदाम डिपो को एक भी बस नहीं मिली है।
प्रदेश के साथ ही कुमाऊं में रोडवेज के डिपो में पर्वतीय रूट पर चलने वाली बसों का टोटा बना हुआ है। इसे देखते हुए निगम ने नई बसें खरीदी हैं। इसके लिए डिपोवार डिमांड मांगी गई थी। पिछले दिनों नैनीताल रीजन से 30 बसों की डिमांड मुख्यालय भेजी गई थी। अब इन बसों का आवंटन किया गया है। इसमें पर्वतीय डिपो देहरादून को सबसे अधिक 54 बसें मिली हैं। सबसे अधिक 76 बसें प्राप्त करने में भी दून रीजन आगे है। नैनीताल रीजन के रानीखेत, भवाली डिपो को दो-दो और हल्द्वानी व रामनगर डिपो को चार-चार बसें मिलेंगी जबकि टनकपुर रीजन को भी 12 बसें दी जा रही हैं।

नई बसें मिलने के बाद रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही चल रही है। जल्द ही डिपोवार बसें भेज दी जाएंगी। – क्रांति सिंह, जीएम संचालन परिवहन निगम

और पढ़े  अलविदा नाना पाटेकर: सूखा पीड़ितों की मदद के लिए आज केबीसी में जाने वाले थे, कर रखी थी अंतिम संस्कार की तैयारी
  • Related Posts

    PM मोदी का तमिलनाडु दौरा: राज्य को 13 हजार करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात, कहां-कहां जाएंगे प्रधानमंत्री?

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को चेन्नई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम 13,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजना लॉन्च करेंगे। इसमें नया मेट्रो कॉरिडोर, हाईवे में सुधार और…

    तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय वायुसेना का दम

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को राजस्थान के जोधपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे और बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। एयरबेस पहुंचने पर भारतीय…