Haldwani: 2024 लोकसभा चुनाव- पूर्व सीएम हरीश रावत ने जताई इच्छा, हरिद्वार लोकसभा सीट से बेटे आनंद के लिए टिकट चाहते हैं हरीश रावत |

Haldwani: 2024 लोकसभा चुनाव- पूर्व सीएम हरीश रावत ने जताई इच्छा, हरिद्वार लोकसभा सीट से बेटे आनंद के लिए टिकट चाहते हैं हरीश रावत |

हल्द्वानी पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत बुधवार को । इस दौरान हरीश रावत ने मीडिया से बातचीत की। मीडिया ने हरीश रावत से हरिद्वार लोकसभा सीट से टिकट के बारे में सवाल किया। इस पर हरीश रावत ने कहा कि ये फैसला कांग्रेस पार्टी को करना है। कहां से किसे लड़ाना है ये मेरा अधिकार नहीं है, लेकिन इसके साथ ही हरीश रावत ने अपने बेटे को टिकट मिलने की इच्छा जता दी।

हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो भी फैसला करेगा, वह उन्हें मंजूर है। लेकिन मेरा मन है और मैं पार्टी से भी कहूंगा कि मेरे बेटे को चुनाव लड़ाया जाए। हरीश रावत ने कहा कि उनका बेटा बहुत दिनों से समाज और राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहा है। कार्य करने वाले को सम्मान भी मिलना चाहिए।

और पढ़े  जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: 12 किमी के दुर्गम पहाड़ी रास्ते से शवों को सड़क तक लाने में जुटे जवान, रेस्क्यू जारी
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…