हल्द्वानी: 14 किलोमीटर डेढ़ लाइन तीनपानी बाईपास से इंडियन ऑयल डिपो तक बनेगी सड़क, क्या रहेगा खास…

हल्द्वानी: 14 किलोमीटर डेढ़ लाइन तीनपानी बाईपास से इंडियन ऑयल डिपो तक बनेगी सड़क, क्या रहेगा खास…

हल्द्वानी शहर के तीनपानी बाइपास से इंडियन ऑयल डिपो लालकुआं तक 14 किलोमीटर डेढ़ लाइन सड़क 27 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग को वन भूमि की सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। लोनिवि ने इस सड़क की डीपीआर शासन को भेज दी है।
इसी के साथ परिवहन मंत्रालय को स्पेशल असिस्टेंट स्कीम के तहत प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें 5.5 मीटर डामर की सड़क और दोनों ओर 1.10 मीटर की पटरी बनाई जाएगी। इसके लिए मार्च से पहले बजट मिलने का अनुमान है। उधर लोनिवि ने क्षतिपूरक वन और एनपीबी के जारी 2.68 करोड़ रुपये भी वन विभाग को दे दिए हैं। अब वन विभाग भूमि का चिह्नीकरण कर लोनिवि को हस्तांतरित करेगा। इसके बाद पेड़ों की गिनती शुरू होगी।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि वन विभाग से नौ मीटर चौड़ाई के हिसाब से जमीन मिली है। इसमें डेढ़ लेन सड़क बनाई जाएगी। सड़क के दोनों ओर 1.10 मीटर की पटरी बनाई जाएगी। इसके लिए 27 करोड़ की डीपीआर शासन को भेजी गई है।

ये होगा फायदा –
यह सड़क करीब 20 ग्राम सभाओं और बिंदुखत्ता क्षेत्र के लिए बाइपास का काम करेगी।
इंडियन ऑयल से पर्वतीय क्षेत्र को आने-जाने वाले तेल के टैंकर इसी सड़क से गुजरेंगे।
गौला खनन से जुड़े वाहन इसी सड़क से होते हुए स्टोन क्रशर को जाएंगे।
स्टोन क्रशर से पहाड़ जाने वाले वाहन भी इसी रास्ते जाएंगे।
बरेली रोड पर वाहनों का दबाव घटेगा।

और पढ़े  उत्तराखंड जिला सहकारी बैंक चुनाव: गढ़वाल मंडल में BJP का क्लीन स्वीप, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर सभी प्रत्याशी
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…