हल्दूचौड़/मोटाहल्दू:- मुख्यमंत्री धामी ने किया 132 केवी जीआईएस सब स्टेशन का शिलान्यास

Spread the love

हल्दूचौड़/मोटाहल्दू:- मुख्यमंत्री धामी ने किया 132 केवी जीआईएस सब स्टेशन का शिलान्यास

मोटाहल्दू में 91.64 करोड़ की लागत से बनने वाले 132 केवी जीआईएस उप संस्थान धौलाखेड़ा का सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल शिलान्यास किया। अपने जन्मदिन पर सीएम ने जनता को सौगात देते हुए कहा कि प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित करने का जो बीड़ा उठाया गया है उसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। विकास कार्याें में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

कार्यक्रम में मौजूद सांसद अजय भट्ट ने कहा कि इस संयंत्र के बनने के बाद क्षेत्रवासियों को निर्बाध बिजली मिलेगी और लो-वोल्टेज की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र को सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान मुख्य अभियंता टीएंडसी हितेंद्र सिंह ह्यांकी, पिटकुल के एसई एलएम बिष्ट, यूपीसीएल के एसई नवीन मिश्रा, ईई हल्द्वानी ग्रामीण डीडी पांगती, पिटकुल के ईई मनीष टम्टा, लालकुआं क्षेत्र के उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद आदि अधिकारी मौजूद थे। संवाद


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- कर्ज के दबाव में प्रॉपर्टी डीलर ने की आत्महत्या, रकम लेने घर पहुंचने लगे थे लोग
  • Related Posts

    चमोली: खेतों से चारा ला रही महिला पर घात लगाए बैठे भालू ने किया हमला, सिर, गर्दन और मुहं नोंच डाला

    Spread the love

    Spread the love   तहसील के बूंगा गांव में भालू ने घात लगाकर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। युवती गोविंदी ( 26) अपने मायके आई हुई थी…


    Spread the love

    देहरादून: LPG सिलिंडरों की किल्लत के बीच PNG को बढ़ावा देने की कवायद, हजारों घरों को जोड़ने की तैयारी

    Spread the love

    Spread the love     राजधानी में एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के बीच अब पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) को बढ़ावा देने की कवायद तेज हो गई है। आने वाले दिनों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *