लालकुआं: शोभायात्रा निकाल धूमधाम से किया गया विघ्नहर्ता श्री गणेश का विर्सजन।

लालकुआं: शोभायात्रा निकाल धूमधाम से किया गया विघ्नहर्ता श्री गणेश का विर्सजन।

लालकुआं में मंगलवार को गणपति बप्पा मोरया, अगली बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ गौरीनंदन गणेश जी महाराज की प्रतिमा को जल में विसर्जित किया गया। यहाँ लालकुआं नगर के अम्बेडकर नगर में आयोजित चार दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन मंगलवार को हो गया। हर्षोल्लास के साथ भगवान गणेश की विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। <strong>लालकुआं: शोभायात्रा निकाल धूमधाम से किया गया विघ्नहर्ता श्री गणेश का विर्सजन। </strong>शोभायात्रा के दौरान गणपति जी महाराज के भक्तों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर आतिश बाजी कर खुशी जाहिर की। वहीं डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर झूमते व थिरकते हुए वे शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा लालकुआं नगर से होते काठगोदाम स्थित रानीबाग पहुंची जहां पर भक्तों ने नम आखों से गणपति जी महाराज की प्रतिमा को नदी में प्रवाहित किया।


बताते चले कि लालकुआं के आंबेडकर नगर में आयोजित चार दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का भव्य शोभायात्रा और मूर्ति विसर्जन के साथ समापन हो गया। मंगलवार दोपहर अम्बेडकर नगर स्थित देवी मंदिर परिसर से गाजे बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा पूरे नगर में निकाली गई। इस दौरान नगर का वातावरण श्री गणेशमय हो गया।इसे पूर्व मंदिर में हवन यज्ञ कर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
वही विसर्जन यात्रा का मुख्य आकर्षण राधे कृष्ण, शिव पार्वती और अघोरी की झांकी रही। शोभायात्रा में नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पवन चौहान,कांग्रेस नेता कमलेश यादव, समाजसेवी कुदन सिंह कनवाल,व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट,व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष नन्दन सिंह राणा,युवा जागरण कमेटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार, देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, गौरव गुप्ता,विनोद अग्रवाल, ममता चौहान, नवीन मेर, आशु अग्रवाल, अमित कुमार शंकर, रिंकू सिंह,सुनील बर्मा ,अनिल कुमार, पिंकू चंद्रा,आदि थे।<strong>लालकुआं: शोभायात्रा निकाल धूमधाम से किया गया विघ्नहर्ता श्री गणेश का विर्सजन। </strong>

और पढ़े  तीन दिन की छुट्टी: हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम, दिल्ली-एनसीआर से उमड़े सैलानी, होटल से लेकर पार्किंग तक फुल
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…