हल्दूचौड़: लालबहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के उप सचिव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

Spread the love

हल्दूचौड़: लालबहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के उप सचिव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

हल्दूचौड़ स्थित लालबहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के उप सचिव के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में महाविद्यालय के ही सचिव द्वारा मारपीट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उपसचिव पर महाविद्यालय के सचिव ने केंची से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
बताते चलें कि सोमवार की रात लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय के उप सचिव देवेंद्र नैनवाल और सचिव महेश बिष्ट नगर के एक प्रिंटिंग प्रेस महाविद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव को लेकर फ्लेक्सी बनवा रहे थे इसी दौरान किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया और देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया महाविद्यालय के सचिव ने उपसचिव पर कैची से हमला करने का आरोप लगाते हुए मामले की लाल कुआं कोतवाली में तहरीर दी इससे पूर्व हल्द्वानी स्थित बेस चिकित्सालय में अपना मेडिकल एवं उपचार कराया गया। इधर देर रात महेश की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने उपसचिव देवेंद्र नैनवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 352, 324, 504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है, पुलिस ने मामले की विस्तृत तफ्तीश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की महाविद्यालय में होने वाले वार्षिकोत्सव को लेकर छात्र संघ पदाधिकारियों में गुटबाजी चल रही है, जिसने अराजकता का रूप ले लिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने कहा कि अराजकता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, पुलिस त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए आरोपी को कड़ा सबक सिखाएगी।

और पढ़े  हल्द्वानी: विवाह समारोह के दौरान छज्जा गिरा, छह लोग घायल

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तैयारी, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

    Spread the love

    Spread the love   पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन अब…


    Spread the love

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *