GST उपायुक्त 20 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सहायक आयुक्त फरार

 

महाराष्ट्र के नासिक में राज्य कर (जीएसटी) विभाग के उपायुक्त सोमनाथ दत्तू पागे और एक अन्य को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आरोपी सहायक आयुक्त मच्छिंद्र विट्ठल डोंडे फरार है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने बताया कि उपायुक्त पागे और सहायक आयुक्त मच्छिंद्र विट्ठल डोंडे ने शिकायतकर्ता के नासिक स्थित कार्यालय पर छापा मारा था और जीएसटी के तहत कार्रवाई से बचाने के लिए 1.25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में यह रकम घटाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई। शिकायत मिलने पर एसीबी ने जाल बिछाया और पागे के सहयोगी अमित जाधव को 20 लाख रुपये की पहली किश्त लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया। पागे के कार्यालय से 2 लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सहायक आयुक्त मच्छिंद्र विट्ठल की तलाश की जा रही है।
और पढ़े  महाराष्ट्र: 282 नौसेना अग्निवीरों को पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी, नियुक्ति आदेश जारी, फडणवीस सरकार का फैसला
  • Related Posts

    महाराष्ट्र: 282 नौसेना अग्निवीरों को पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी, नियुक्ति आदेश जारी, फडणवीस सरकार का फैसला

    महाराष्ट्र में नौसेना अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता खुला है। राज्य सरकार ने 282 अग्निवीरों को पुलिस कांस्टेबल के पद पर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।…

    महाराष्ट्र में हादसा: साकी नाका में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत,4 झुलसे

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित साकीनाका के एक कबाड़ गोदाम में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की जलकर मौत हो…