शेयर बाजार में हरियाली,नव वर्ष पर हरे निशान के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी…

Spread the love

व वर्ष 2026 के मौके पर आज सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान के साथ खुले। हालांकि, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे कमजोर हुआ। शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों को कितनी लाभ-हानि हुई।

 

दुनिया में छुट्टियों का सकारात्मक असर
नव वर्ष की छुट्टियों के कारण अधिकांश वैश्विक बाजार बंद हैं। इसी बीच भारत में घरेलू निवेशकों के समर्थन से सेंसेक्स और निफ्टी में सकारात्मक शुरुआत दिखी। 2026 के पहले कारोबारी सत्र की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई। निफ्टी 50 सूचकांक 43.70 अंकों की बढ़त के साथ 26,173.30 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 34.95 अंकों की तेजी के साथ  85,255.55 पर खुला। बाजार के जानकारों का मानना है कि वैश्विक बाजारों में अवकाश के कारण आज के कारोबारी सत्र में सुस्ती रहने की संभावना है। बैंकिंग और बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा के मुताबिक भारतीय बाजारों में वित्त वर्ष 2025 के आखिरी कारोबारी दिन यानी 31 दिसंबर को शॉर्ट कवरिंग देखी गई। नकदी बाजार में एफपीआई (प्रथम निवेश निवेशक) भारी बिकवाली करते रहे।

 

बड़े देशों की सरकारों के रूख से बाजारों में दिखेगा बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान और चीन की सरकारें बड़े प्रोत्साहन उपायों पर विचार कर रही हैं। जर्मनी का प्रोत्साहन 2026 में व्यापक यूरोपीय अर्थव्यवस्था में तेजी का कारण बन सकता है। चीन-ताइवान, रूस-यूक्रेन और अमेरिका-वेनेजुएला के बीच तनाव और लगातार बदल रहे भू-राजनीतिक परिदृश्यों को लेकर चिंताएं भी बनी हुई हैं।

एक जनवरी को शेयर बाजार खुलने पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के संवेदी सूचकांक- सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों का हाल नीचे देखिए

नव वर्ष 2026 के पहले दिन निफ्टी में लाभ वाली शीर्ष पांच और सर्वाधिक गिरावट वाली पांच कंपनियों का हाल जानिए

और पढ़े  न लगाएं पेट्रोल पंपों पर भीड़: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारतीय तेल कंपनी की अपील, कहा- हमारे पास पर्याप्त ईंधन

Spread the love
  • Related Posts

    Alert: मेडिकल रिपोर्ट ने चौंकाया- 21 की उम्र में मौत, बार-बार चक्कर आने को अनदेखा करना पड़ गया भारी

    Spread the love

    Spread the loveशरीर को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल और खान-पान को ठीक रखना तो जरूरी है ही, साथ ही जरूरी है कि आप शरीर में होने वाले कुछ भी…


    Spread the love

    कनाडा में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका

    Spread the love

    Spread the loveकनाडा के सरे शहर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान जसमन सेखों के नाम से हुई है,…


    Spread the love