मध्य प्रदेश सरकार के परिवहन व राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लगाई अपने 300 समर्थकों के साथ रामलला के दरबार में हाजिरी

मध्य प्रदेश सरकार के परिवहन व राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लगाई अपने 300 समर्थकों के साथ रामलला के दरबार में हाजिरी
मध्य प्रदेश सरकार के परिवहन व राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने 400 समर्थकों के साथ रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। साथ ही राम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को तीन किलो 333 ग्राम की तीन चांदी की शिलाएं भी अर्पित की। इसके अलावा सात लाख 21 हजार का निधि समर्पण भी किया जो उनकी विधानसभा में अभियान चलाकर एकत्र किया गया था।बता दे कि इससे पहले रामनगरी अयोध्या पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत व उनके समर्थको का नेपाली बाबा आश्रम में भव्य स्वागत सम्मान किया गया। मंत्री ने नेपाली बाबा आश्रम के महंत तपस्वी आत्मानंद महात्यागी उर्फ नेपाली बाबा का आशीर्वाद लिया।इसके बाद आश्रम से गाजे बाजे के साथ अपने समर्थकों के साथ शोभायात्रा निकालकर मंत्री राम जन्म भूमि पहुंचे।इस दौरान मंत्री ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को चांदी की सिला व अपने विधानसभा सुर्खी से एकत्र किए गए निधि समर्पण को भेंट किया।वही मंत्री गोविंद सिंह ने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण हो रहा हैमध्य प्रदेश सरकार के परिवहन व राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लगाई अपने 300 समर्थकों के साथ रामलला के दरबार में हाजिरी हम सब उसके साक्षी बन रहे है यह बड़े ही गौरव का विषय है। कहा की हमारे क्षेत्र में राम के प्रति भक्तों में अपार आस्था है यही आस्था प्रकट करने के लिए यह सभी भक्त हमारे साथ अयोध्य्या पहुंचे हैं। रामलला का दर्शन कर और राम मंदिर निर्माण कार्य का साक्षी बन कर हम सभी लोग आह्लादित हैं।

और पढ़े  UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…