देहरादून: दून विश्वविद्यालय- छठे दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल, 738 छात्र-छात्राओं को उपाधियों से नवाजा

 

 

दून विश्वविद्यालय में आज छठे दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह ने वर्ष 2024 के स्नातक 484, स्नातकोत्तर 241 और पीएचडी के 13 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की।

विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ डिजाइन, स्कूल ऑफ़ एनवायरनमेंट एंड नेचुरल रिसोर्सेज, स्कूल ऑफ़ लैंग्वेज, स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ़ मीडिया एंड कम्युनिकेशन स्टडीज़, स्कूल ऑफ़ फिजिकल साइंसेज़, स्कूल ऑफ़ सोशल साइंस, स्कूल ऑफ़ बायोलॉजिकल साइंस, स्कूल ऑफ़ टेक्नोलॉजी एवं डॉ. नित्यानंद हिमालयी शोध एवं अध्ययन केंद्र में अध्ययनरत विभिन्न पाठ्यक्रमों के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी के कुल 738 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई है। दीक्षांत समारोह में अपने नागरिक कर्तव्य का निर्वहन करते हुए राहगीर वरिष्ठ नागरिकों का बैग छीनकर भाग रहे लुटेरों से मुकाबला करने वाले साहसी विद्यार्थी अग्रांशु ग्रोवर को भी पुरस्कृत किया गया।

 

दीक्षांत समारोह में आईआईटी मुंबई के प्रो. गणेश रामकृष्णन ने समारोह में छात्रों को संबोधित करेंगे। प्रो. गणेश रामकृष्णन भारत के कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में प्रतिष्ठित वैज्ञानिक हैं। उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़े  काल बना कंटेनर: छोटे भाई की गर्भवती पत्नी को देखने आ रहे थे दून, मौत के मुंह में समा गए परिवार के तीन लोग
  • Related Posts

    चेतावनी: दिवाली पर पोटाश गन के इस्तेमाल से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा, देश के अलग राज्यों से चौंकाने वाले आंकड़े

    दिवाली पर पटाखों के साथ पोटाश और कार्बाइड गन से जश्न जनजीवन खतरे में डाल सकता है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के नेत्र रोग और प्लास्टिक सर्जरी विभाग…

    देहरादून – हरक का भट्ट पर पलटवार: बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा

    कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से…