सरकार अयोध्या को घोषित करें सूखाग्रस्त नहीं तो समाजवादी पार्टी करेगी बड़ा आंदोलन -अवधेश प्रसाद

Spread the love

पूर्व मंत्री और मिल्कीपुर के विधायक अवधेश प्रसाद ने प्रेसवार्ता के माध्यम से मिल्कीपुर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से मीडिया को अवगत कराया जिसमे प्रमुख रूप से बारिश न होने के कारण सूखे की समस्या जिससे किसानों की धान के फसल की रोपाई नही हो पा रही है । जिसको लेकर 30 अगस्त को समाजवादी पार्टी की ओर से मिल्कीपुर में धरना दिया जाएगा ।अवधेश प्रसाद ने बताया कि इस बार बारिश न होने के कारण धान की रोपाई नही हो पाई है । आज मिल्कीपुर क्षेत्र में 75 से 80 प्रतिशत नलकूप बंद पड़े है । पानी की टंकी का मोटर जल गया है सूखे के समय उसका निर्माण नही हो पा रहा है । बिजली के ट्रांसफार्मर भी जल गए है जो बदले नही जा रहे है। जिससे सिचाई के लिए किसान अपने ट्यूबवेल नही चला पा रहे है। सरकार अमृत सरोवर की बात कर रही है और यहां ग्रामीणों को पेयजल की दिक्क्क्त हो रही है । हमारी सरकार से मांग है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इंडिया मार्क 2 का हैंडपंप लगवाया जाय जिससे पेयजल की समस्या का समाधान हो सके जितने ट्रांसफार्मर खराब है सरकार उसे 48 घंटे में सही कराए । गांव के सूखे तालाबो में पानी की व्यवस्था करें जिससे पशु पक्षियों को पानी मिल सके । आज ग्रामीणों क्षेत्र में मनरेगा के मजदूरों द्वारा कार्य नही कराया जा रहा है बल्कि जेसीबी से खुदाई कराई जा रही है इस समस्या का भी समाधान हो ।


Spread the love
और पढ़े  दर्दनाक हादसा: बस से उतरते ही छात्र को रौंदा, मासूम की मौके पर हुई मौत, कॉलेज में की तोड़फोड़
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: बस से उतरते ही छात्र को रौंदा, मासूम की मौके पर हुई मौत, कॉलेज में की तोड़फोड़

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव राल पर स्कूल बस की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: दान देने के तरीके में बड़ा बदलाव, अब ये काम करने से बच रहे श्रद्धालु

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन उनके दान देने के तरीके में बड़ा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *