रुद्रप्रयाग: धाम में सरकारी संपत्ति को पहुंचाया गया नुकसान, अराजक तत्वों के खिलाफ सोनप्रयाग में मुकदमा दर्ज

केदारनाथ धाम में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग में मुकदमा दर्ज किया गया है। यात्रा की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के प्रयासों के बीच, धाम क्षेत्र में जन-सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। सुलभ इंटरनेशनल के सुपरवाइजर मिंटू पाठक द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया गया है।

 

तहरीर के अनुसार सेक्टर केदारनाथ, हेलीपैड एवं घोड़ापड़ाव अंतर्गत स्थापित सार्वजनिक शौचालयों में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तोड़फोड़ की गई है। केदारनाथ धाम स्थित हाट बाजार, पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पीछे, पंजाब सिंध भवन के पास और बेस कैंप क्षेत्र में पांच दरवाजे क्षतिग्रस्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त केदारनाथ अंतर्गत विभिन्न सेक्टरों में नल और सिस्टन को भी तोड़ा गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 की धारा तीन के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना जारी है।

 

रुद्रप्रयाग पुलिस स्पष्ट चेतावनी देती है कि प्रचलित केदारनाथ यात्रा की गरिमा और जन-सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही जनपद पुलिस प्रशासन सभी से अपील करता है कि प्रचलित यात्रा में आवश्यक व्यवस्थाएं बनाने में पुलिस व प्रशासन को अपेक्षित सहयोग करें।

और पढ़े  उत्तराखंड: दोस्तों के साथ गोवा निकला था दीपक, रेलवे पटरी पर मिला लहूलुहान शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…