देहरादून: DM ने संभाली कमान, देर शाम धाम पहुंचकर की समीक्षा बैठक, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

 

 

रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए मोर्चा संभाला। देर शाम वह केदारधाम पहुंचे और वहां पहुंचते ही यात्रा से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने पिछले दो दिनों की यात्रा का फीडबैक लिया और अधिकारियों के अनुभव सुने।

बैठक में यात्रा मजिस्ट्रेट, सेक्टर और सब सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, पेयजल, विद्युत, पशुपालन और सुलभ विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।  उन्होंने यात्रा को और अधिक सुगम व व्यवस्थित बनाने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के प्रति सौम्य और विनम्र व्यवहार रहने के लिए कहा।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मंदिर परिसर के आसपास किसी भी यूट्यूबर या ब्लॉगर को ड्रोन उड़ाने की अनुमति न दी जाए। इसके अलावा यात्रा के खिलाफ किसी भी तरह के दुष्प्रचार वाले वीडियो या सामग्री पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। जिला सूचना अधिकारी को ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया।

 

स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत और सुलभ से जुड़े कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी शिकायत की सूचना मिलने पर 10 मिनट के भीतर संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया है। वहीं, बीकेटीसी के कर्मचारियों को प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने और श्रद्धालुओं को शीघ्र एवं सुगम दर्शन कराने के लिए विशेष सतर्क रहने को कहा गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…