शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति सरकार चिंतनशील है: वेद प्रकाश गुप्ता

नगर क्षेत्र निकाय सदस्यों की ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

अयोध्या –

शासन की समस्त महत्वाकांक्षी योजनाओं के विषय मे ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन नगरक्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय अंगूरीबाग में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक वेद प्रकाश गुप्ता तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला समन्वयक शिवाकांत द्विवेदी व मोहिता दीक्षित उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगरक्षेत्र अंतर्गत संचालित समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्र. अ. व वार्ड के पार्षद द्वारा प्रतिभाग किया गया। बीईओ शैलजा मिश्रा के द्वारा मुख्य अतिथि वेद प्रकाश गुप्ता का बुके व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि वेद प्रकाश गुप्ता ने अपने सम्बोधन में सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओ के बारे में विस्तार से बताया। जिला समन्वयक शिवाकांत द्विवेदी व मोहिता दीक्षित के द्वारा कायाकल्प के विषय मे चर्चा की गयी। एसआरजी अमित मिश्रा व एआरपी योगेश्वर सिंह के द्वारा लयबद्ध तरीके से शिक्षण कार्य के संदर्भ में बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अम्बिकेश त्रिपाठी द्वारा किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा व कम्पोजिट विद्यालय अंगूरीबाग की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लेखाकाऱ रजनीश पाण्डेय, शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद पाठक, मंत्री प्राणेश कुमार, कोषध्यक्ष चरण आधार, मीडिया प्रभारी दीप सहाय, तहसीन बानो, शिप्रा श्रीवास्तव, गीता वर्मा, रजनी, लाल बाबू, जुबेर शाहिद, सत्यपाल, शरद श्रीवास्तव, शाहिदा, पार्षद राजेश गौड़, सुधा गुप्ता, दिनेश मौर्य, दिलीप यादव, नीलम सिंह, शकुंतला गौतम आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  दरिंदगी: दोस्तों ने बारी-बारी से लूटी आबरू, चचेरे भाई को भी न आई शर्म, पुलिस ने भी नहीं किया इंसाफ
  • Related Posts

    सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: मलबा हटाने के दौरान मिला 20 फीट गहरा कुआं, डाला गया था लिंटर

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद मलबा हटाने के दौरान जमीन के नीचे…

    राममंदिर: CEO जितेंद्र मिश्र ने संभाली कमान, बैठकें कर समझी पूरी व्यवस्था, नई टीम के साथ होगा आगे का एक्शन

    अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं को समझने और नई जिम्मेदारी की रूपरेखा तैयार करने की…