हर मंदिर में होगा गोस्वामी तुलसीदास का स्मरण..

Spread the love

हर मंदिर में होगा गोस्वामी तुलसीदास का स्मरण..

अयोध्या-

रामनगरी में चल रहे सावन झूला मेला के प्रमुख पर्वों में शामिल गोस्वामी तुलसीदास महाराज की जयंती बुधवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर परम्परागत रूप से हर मंदिर में संत – समाज की ओर से उनका स्मरण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके अलावा रामकोट स्थित वेद मंदिर व रामघाट स्थित गुजराती पंचमुखी हनुमान मंदिर के अन्तर्गत संचालित श्रीरामचरितमानस भागवत विद्यापीठ में संगोष्ठी का आयोजन होगा। इसके पहले राजकीय तुलसी उद्यान में मेलाधिकारी/ अपर जिलाधिकारी नगर सलिल पटेल व अन्य कई ओर से भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा।

उधर अयोध्या शोध संस्थान के तत्वावधान में श्रीरामचरितमानस का अखंड पारायण मंगलवार को तुलसी स्मारक भवन में शुरू हो गया है। यहां रामायण मंडली के सदस्य गण संगीतमय पाठ कर रहे हैं। इसकी पूर्णाहुति बुधवार को होगी। तत्पश्चात संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। हालांकि संस्कृति विभाग ने जयंती का आयोजन ठेके पर दे दिया है। यह ठेका रामायण के व्यास परम्परा की कार्यशाला का संचालन कर रहे पत्थर मंदिर के महंत मनीष दास के सुपुर्द किया गया है। महंत दास ने बताया कि अखंड रामायण पाठ का शुभारम्भ तुलसी स्मारक भवन में पूर्वाह्न दस बजे से हो गया है और गोष्ठी गुजराती पंचमुखी हनुमान मंदिर में स्थित श्रीरामचरितमानस विद्यापीठ के सचिव महंत कमला दास रामायणी के निर्देशन में परम्परागत आयोजन के क्रम में होगी।


Spread the love
और पढ़े  मथुरा नाव हादसा: देवराहा बाबा आश्रम के समीप मिला एक और शव, 11 हुई मृतकों की संख्या
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *