सदस्यता अभियान को लेकर जिला सहकारी बैंक सभागार में हुई बैठक आयोजित ।।

सदस्यता अभियान को लेकर जिला सहकारी बैंक सभागार में हुई बैठक आयोजित ।।

उत्तर प्रदेश हाफेड के अध्यक्ष नवलेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की बी-पैक्स सहकारी समितियां में सदस्यता अभियान को लेकर जिला सहकारी बैंक सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में किसानों का व्यापार बढ़ाने और उनको ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने के लिए हर समिति में कम से कम 200 नए सदस्य बनाने की योजना को लेकर मंथन हुआ।इस दौरान समिति के अध्यक्ष नवलेश प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों का व्यापार बढ़ाने और उनको अधिक लाभ दिलाने के लिए सदस्य अभियान एक प्रारंभिक प्रक्रिया है इसीलिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि माननीय गृहमंत्री अमित शाह जो योजना बनाई है कि सारे देश की बी-पैक्स समितियां पर किसानों की जो भी आवश्यकता हो।उन्हें समान वहीं पर उपलब्ध कराया जाए।इस बैठक में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, राकेश पांडे राना,सुनील मिश्रा,अशोक वर्मा,संजीव सिंह,अंकित दुबे, उमाशंकर सिंह मुन्ना,कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू,शंभू आदि लोग उपस्थित रहे।

नवलेश प्रताप सिंह, अध्यक्ष हाफेड उत्तर प्रदेश

<strong>सदस्यता अभियान को लेकर जिला सहकारी बैंक सभागार में हुई बैठक आयोजित ।।</strong>

और पढ़े  अयोध्या- हनुमानगढ़ी में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी के आरोपों पर विवेकानंद दास की सफाई, बोले—‘ निष्पक्ष जांच हो’ आरोपी हूं तो कार्रवाई हो’
  • Related Posts

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…

    गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध

    शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक में शनिवार को खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में…