गूगल मैप ने दिखाया मौत का रास्ता,अधूरे पुल पर रोक न संकेतक..20 फुट नीचे जा गिरी कार, खून से लाल हुआ पानी

 

बरेली बदायूं क्षेत्र में पड़ने वाले राम गंगा नदी पुल को क्रास करते समय तीन लोगों की मौत हो गई है, जिसमें कार सवार लोग गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे थे उन्हें पुल के बारे में जानकारी नहीं थी कि पुल निर्माणाधीन है, जिस कारण पुल खत्म होते ही कार करीब 25 फीट नीचे रामगंगा नदी में गिर गई जिससे कार सवार तीन लोगों की नदी में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई।
बरेली फरीदपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी पर फरीदपुर-बदायूं के दातागंज को जोड़ने वाले अधूरे पुल से आधी रात में टैक्सी परमिट की कार नीचे गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, हादसे में मैनपुरी निवासी कौशल कुमार, फर्रुखाबाद के विवेक कुमार व अमित कुमार की मौत हुई है। तीनों व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। यह शादी समारोह में शामिल होकर शॉर्ट कट रास्ते से बरेली होकर गाजियाबाद जा रहे थे आपको बता दें कि दातागंज क्षेत्र को बरेली के फरीदपुर तहसील से जोड़ने के लिए मुड़ा गांव पर पुल बना है, 24 पिलर के इस पुल में 21 पिलर फरीदपुर क्षेत्र में व तीन पिलर बदायूं के दातागंज क्षेत्र में आते हैं। 2022 में आई बाढ़ में आधा हिस्सा बह जाने के कारण पुल पर आवागमन बंद चल रहा है।

गूगल मैप ने दिखाया मौत का रास्ता,अधूरे पुल पर रोक न संकेतक..20 फुट नीचे जा गिरी कार, खून से लाल हुआ पानी

बाढ़ में बह गया था पुल का आधा हिस्सा 
दातागंज क्षेत्र को बरेली के फरीदपुर तहसील से जोड़ने के लिए मुड़ा गांव पर पुल बना है। 24 पिलर के इस पुल में 21 पिलर फरीदपुर क्षेत्र में व तीन पिलर बदायूं के दातागंज क्षेत्र में आते हैं। 2022 में आई बाढ़ में आधा हिस्सा बह जाने के कारण पुल पर आवागमन बंद हैं।

और पढ़े  बरेली: बिना नक्शा पास कराए बना उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का फार्म हाउस, बीडीए कर रहा जांच

 

खून से लाल हुआ पानी 
जिस जगह कार गिरी वहां पानी नहीं था। पास गड्ढे में पानी भरा था, जो खून से लाल हो गया। जब ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे मंजर देख दंग रह गए थे। सूचना मिलने के बाद फरीदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रामगंगा नदी के उस पार से तीनों के शव नाव से फरीदपुर की तरफ लाए गए। फरीदपुर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मृतकों की हुई शिनाख्त 
तीनों मृतकों की शिनाख्त हो गई है। हादसे में मैनपुरी निवासी कौशल कुमार, फर्रुखाबाद के विवेक कुमार व अमित कुमार की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। यह किसी शादी समारोह में शामिल होकर शॉर्ट कट रास्ते से बरेली होकर गाजियाबाद जा रहे थे। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है।

  • Related Posts

    MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में काउंटिंग होगी। परिणाम देर शाम तक आने…

    UP- चक्रवात की वजह से 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, सक्रिय हुई सरकार, अलर्ट घोषित

    चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बेमौसम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए…