खुशखबरी – खुशखबरी : अब पर्यटकों के ऋषिकेश पहुंचने पर मददगार बनेगा ये एप,सभी सुविधा की मिलेगी जानकारी

Spread the love

नगर निगम, नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला और नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में घूमने आने वाले पर्यटक, तीर्थयात्री और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए एक सिटी एप तैयार होने जा रहा है। केंद्र सरकार से इस योजना के लिए 1600 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है।

योजना परवान चढ़ी तो इस एप से यात्री अपने स्थान के आसपास पार्किंग, शौचालय, मेडिकल, अस्पताल, प्याऊ, पुलिस चौकी, सरकारी कार्यालय, व्यापारिक संस्थान, गंगा घाट, मंदिर सहित अन्य तीर्थ स्थल आदि की जानकारी ले सकेंगे। साथ ही यात्री पार्किंग पर अपना वाहन पार्क कर इलेक्ट्रिक व्हीकल से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

वित्त एवं विधायी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने एकीकृत अवस्थापना विकास परियोजना को भारत के आर्थिक कार्य मंत्रालय द्वारा 1600 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

बुधवार को विधायी मंत्री अग्रवाल ने एडिशनल प्रोग्राम डायरेक्टर उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलेपमेंट विनय मिश्रा के साथ मिलकर इस योजना को लेकर चर्चा की। विनय मिश्रा ने बताया कि नगर निगम ऋषिकेश, नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला और नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के लिए बनी परियोजना को भारत के आर्थिक कार्य मंत्रालय ने स्वीकृति प्रदान की है।
राज्य और केंद्र का वित्तीय अनुपात 80:20

परियोजना के लिए भारत सरकार और राज्य सरकार का वित्तीय अनुपात 80:20 प्रस्तावित है। इसमें भारत सरकार की ओर से यूरोपीय वित्त पोषण संस्था केएफडब्लू को 160 मीलियन यूरो की सहायता के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इस परियोजना के तहत नगर निगम, मुनि की रेती, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में एक सिटी एप कार्य करेगा।

और पढ़े  हरिद्वार- घर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, साली-जीजा सहित तीन गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *