भर्तियों का खेल : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा – अपने चहेतों को बांटी गयी रेवड़ी की तरह नौकरियां

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि विधानसभा में नियुक्ति देने के मामले में उत्तर प्रदेश को भी पीछे छोड़ दिया है। उत्तराखंड विधानसभा में उत्तर प्रदेश की विधानसभा से ज्यादा कर्मचारी तैनात हैं। उन्होंने विधानसभा में हुई भर्तियों में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कहा कि पूर्व में 129 भर्तियों में खेल हुआ है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा में बड़े नेताओं के चहेतों को रेवड़ी की तरह नौकरियां बांटकर प्रदेश के युवाओं से छलावा किया गया है। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यों वाली विधानसभा में 543 कर्मचारी व अधिकारी कार्यरत हैं, जबकि 70 सदस्यों वाली उत्तराखंड की विधानसभा में 560 से अधिक कर्मचारी व अधिकारी कार्यरत हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। जिसका यह मतलब नहीं है कि नियमों को ताक पर रखकर सिर्फ पहुंच वाले और बड़े लोगों के सगे संबंधियों को ही मौका दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में भाजपा के कई बड़े नेताओं और मंत्रियों के नजदीकियों को नौकरी दी गई है।

और पढ़े  विकासनगर: रात के अंधेरे में घूम रहा था युवक, पुलिस ने खुखरी के साथ पकड़ा
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…