दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी, भाई दूज पर CM रेखा गुप्ता देने जा रही ये तोहफा

Spread the love

 

दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली सरकार जल्द ही सहेली पिंक कार्ड योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के शुरू किए जाने का उद्देश्य महिलाओं के सुरक्षित यात्रा को बढ़ावा देना है। इसमें महिलाओं को एक खास तरह का कार्ड मिलेगा। इस कार्ड की सहायता से महिलाएं डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इसके अलावा इस कार्ड का उपयोग दिल्ली मेट्रो में भी किया जा सकेगा। यह राष्ट्रीय सामान्य गतिशीलता कार्ड पर आधारित होगा। इस कारण इसका उपयोग बसों, मेट्रो और दूसरे सार्वजनिक सरकारी परिवहनों में किया जा सकेगा। इस योजना को भाई दूज तक शुरू किया जा सकता है। इसके बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देशों के आधार पर इसे चरणबद्ध ढंग से लागू किया जाएगा। इस कार्ड के आने के बाद महिलाओं को बार-बार बसों में टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी वह बस एक बार इसे टैप करके मुफ्त बस यात्रा की सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।

 

डीटीसी अधिकारियों ने इस बारे में बताया है कि महिलाओं और ट्रांसजेंडर को जो सहेली पिंक कार्ड मिलेगा उसमें नेशनल कामन मोबिलिटी कार्ड इनेबल होगा। इसकी मदद से महिलाएं डीटीसी बस में सफर करने के साथ साथ इस कार्ड में रिचार्ज कराकर मेट्रो में भी सफर कर सकेंगी।

 

Saheli Pink Card Yojana: Women To Get Free Travel In DTC Buses And Metro Check Details

 

इसके अलावा वे रैपिड मेट्रो जैसे दूसरे सार्वजनिक सरकारी परिवहन में भी इसी कार्ड की सहायता से सफर कर सकेंगी। इसको लेकर जो जरूरी तैयारियां की जा रही हैं वे अंतिम चरण में हैं। कई बसों में कार्ड रीडिंग मशीन उपलब्ध करा दी गई हैं।

और पढ़े  एआई इम्पैक्ट समिट का आज पांचवां दिन,100+ देशों के तकनीकी धुरंधर कर रहे शिरकत

 

सहेली पिंक कार्ड आने के बाद यात्रा डिजिटल और पारदर्शी हो जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली की बसों में रोजाना करीब 30 लाख यात्री सफर करते हैं। इनमें करीब 15 लाख यात्री महिलाएं होती हैं।

 

दिल्ली सरकार ने साल 2019 में महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त सफर करने की सुविधा दी थी। अब तक महिलाओं को डीटीसी बसों में यात्रा करने के लिए कागज का टिकट दिया जाता था। वहीं अब बसों में कार्ड रीडिंग मशीने लग चुकी हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    Delhi- 4 हत्याओं से दहली दिल्ली, पति ने पत्नी और तीन बच्चों को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के समयपुर बादली के चंदन पार्क इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और…


    Spread the love

    PM मोदी इस्राइल दौरे पर रवाना,रवाना होने से पहले बोले- दोनों देशों के बीच मजबूत और रणनीतिक साझेदारी

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 से 26 फरवरी तक इस्राइल के दौरे पर रहेंगे। प्रस्थान से पहले जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके प्रिय मित्र और इस्राइल के…


    Spread the love