Gold Silver Price अपडेट- चांदी ने तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड, कीमत 4 लाख के पार, जानें गोल्ड…

Spread the love

गर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। सोने और चांदी की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। भारत से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक कीमती धातुओं में ऐसी तेजी देखने को मिल रही है, जैसी पहले कभी नहीं दिखी।

 

भारत में सोना 1.71 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है, जबकि चांदी चार लाख रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर कारोबार कर रही है। बाजार में चर्चा है कि अगर यही रुझान जारी रहा, तो आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं।

 

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में रिकॉर्ड तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 5,591.61 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। स्पॉट गोल्ड 2.1% की तेजी के साथ 5,511.79 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। सोना इस सप्ताह अब तक 10% से अधिक चढ़ चुका है और सोमवार को पहली बार 5,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार किया था।

चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। स्पॉट सिल्वर 118.061 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी, जबकि सत्र के दौरान इसने 119.34 डॉलर प्रति औंस का नया ऑल-टाइम हाई छुआ।

 

भारतीय बाजार में भी ऐतिहासिक उछाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोना 1,66,355 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी 3,86,530 रुपये प्रति किलो के पर पहुंच गई।

सर्राफा बाजार का हाल

दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बुधवार को चांदी 15,000 रुपये महंगी होकर 3.85 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। यह लगातार तीसरा दिन था जब चांदी में बड़ी तेजी दर्ज की गई। इससे पहले 26 जनवरी को चांदी के भाव में 40,500 रुपये की भारी छलांग लगी थी। सोना भी पीछे नहीं रहा। 99.9% शुद्धता वाला सोना बुधवार को 5,000 रुपये की तेजी के साथ 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया।

और पढ़े  इस्राइल के लिए आसान नहीं ईरान का शासन बदलना- खामेनेई के उत्तराधिकारी का है पूरा प्लान, जानें...

तेजी के पीछे बड़े कारण

1. अमेरिकी फेडरल रिजर्व का संकेत
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को तटस्थ रखा। फेड चेयर जेरोम पॉवेल ने कहा कि महंगाई अभी भी 2% के लक्ष्य से ऊपर है। इससे बाजार में अनिश्चितता बढ़ी और निवेशकों ने सोने का रुख किया।

 2. अमेरिका-ईरान तनाव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से परमाणु समझौते पर बातचीत की अपील की और चेतावनी दी कि भविष्य में सैन्य कार्रवाई और कठोर हो सकती है। इसके जवाब में ईरान ने अमेरिका, इस्राइल और उनके सहयोगियों पर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस तनाव ने सोने की मांग को और मजबूत किया।

3. क्रिप्टो कंपनियों का सोने में निवेश
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिप्टो कंपनी टेदर (Tether) अपने पोर्टफोलियो का 10-15% हिस्सा भौतिक सोने में निवेश करने की योजना बना रही है। इससे सोने की कीमतों को अतिरिक्त समर्थन मिला।

 4. डॉलर में कमजोरी
अमेरिकी डॉलर में गिरावट से सोने और चांदी की कीमतों को मजबूती मिली।

 5. चांदी की अलग कहानी
चांदी की कीमतों में तेजी का कारण सोने के मुकाबले सस्ता विकल्प, आपूर्ति में कमी और तेजी से बढ़ती खरीदारी है। इस साल अब तक चांदी की कीमतों में 60% से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है।


Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया संकट- तेहरान में तबाही का खौफनाक मंजर, ईरान का इराक में कुर्द बलों के मुख्यालय पर हमला

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका और इस्राइल की तरफ से हो रही बमबारी के बीच ईरान के राष्ट्रपति ने भी आक्रामक तेवर अपनाते हुए…


    Spread the love

    Bomb: बीकानेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से अलर्ट होते ही मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveबीकानेर शहर के न्यायालय परिसर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने की सूचना सामने आई।…


    Spread the love