गणतंत्र दिवस 2026: परेड देखने जा रहे हैं? 26 जनवरी के लिए बदल गया मेट्रो का टाइम, जान लें नया शेड्यूल

Spread the love

णतंत्र दिवस देश का सबसे गौरवपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है, जिसे पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाता है। इस दौरान स्कूलों से लेकर दफ्तरों तक में कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इन आयोजनों में सबसे खास होती है दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली भव्य गणतंत्र दिवस परेड…..जिसको देखने के लिए देशभर से लोग राजधानी पहुंचते हैं।

ऐसे में आम जनता की सुविधा और सुगम आवाजाही को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इस वर्ष भी मेट्रो सेवाओं के समय में विशेष बदलाव किया है। ताकि लोग समय पर परेड स्थल तक पहुंच सकें और किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य दिनों की तुलना में काफी पहले शुरू की जाएंगी। आइए जानते हैं कि इस साल दिल्ली मेट्रो के समय में क्या बदलाव किए गए हैं..

 

कितने बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो 

  • गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं प्रातः 3:00 बजे से शुरू होंगी।
  • ये विशेष व्यवस्था 26 जनवरी 2026, सोमवार के लिए लागू रहेगी।
  • इसका मुख्य उद्देश्य कर्तव्य पथ और उसके आसपास के क्षेत्रों में आने वाले दर्शकों को समय पर पहुंचने में मदद करना है।

 

कितने समय में मिल सकेगी मेट्रो ?

  • सुबह 3:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक मेट्रो ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर चलाई जाएंगी।
  • इससे शुरुआती घंटों में यात्रा करने वाले यात्रियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
  • सुबह 6:00 बजे के बाद मेट्रो सेवाएं पूरे दिन के लिए अपनी नियमित समय-सारणी के अनुसार संचालित की जाएंगी।
और पढ़े  आज से श्रीलंका दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, भारतीय मूल के तमिलों और शीर्ष नेतृत्व से करेंगे मुलाकात

 

पार्किंग की सुविधा कहां मिलेगी ?

  • यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गणतंत्र दिवस के दिन मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर पार्किंग सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध रहेंगी।
  •  इससे निजी वाहनों से आने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सहूलियत मिलेगी और सड़क पर भीड़ कम करने में मदद मिलेगी।

 

लोगों से क्या अपील की ?

  • डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और शुरुआती मेट्रो सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
  •  परेड स्थल पर प्रवेश का समय निर्धारित होता है, ऐसे में समय पर पहुंचने के लिए मेट्रो सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है।

 

कैसे पहुंचे परेड देखने ?

अगर आप गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ जाना चाहते हैं और मेट्रो से सफर करेंगे, तो सही स्टेशन चुनना जरूरी है। इसके लिए –

  •  कर्तव्य पथ के लिए मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन एक उपयुक्त विकल्प है।
  • केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर उतरकर भी परेड स्थल तक पहुंचा जा सकता है।
  • दोनों ही स्टेशनों से कर्तव्य पथ की दूरी लगभग 10 मिनट की पैदल यात्रा की है।
  • परेड के दिन सुरक्षा जांच और तय समय को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को पहले से निकलने की सलाह दी जाती है।

Spread the love
  • Related Posts

    पंचायतों को 4.35 लाख करोड़ का अनुदान, केंद्रीय पंचायती राज सचिव बोले- आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

    Spread the love

    Spread the loveग्रामीण निकायों को केंद्रीय वित्त आयोग ने इस बार 4.35 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अनुदान दिया है, जो पिछली बार के 2.36 लाख करोड़ से लगभग दोगुना…


    Spread the love

    प्रवेश वाही का मेयर बनना लगभग तय: पार्टी और सीएम दोनों की हैं पसंद, सरकार के साथ सहज भाव बनेगा काम की ताकत

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली नगर निगम में मेयर पद को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। भाजपा ने प्रवेश वाही के नाम पर दांव खेला है और मौजूदा सियासी समीकरणों…


    Spread the love