DELHI-NCR में ठंड की वापसी!- बारिश से गिरा पारा, प्रदूषण में भी आई कमी, छाया अंधेरा

Spread the love

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की सुबह से ही हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज अचानक बदल दिया है। नोएडा सहित आसपास के इलाकों में गरज के साथ तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट आई है। वहीं बारिश की वजह से एक्यूआई का स्तर पर गिर गया है। यह मौसमी बदलाव अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।

 

एनसीआर में बारिश 
नोएडा में सुबह से हो रही बारिश की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। बादलों की तेज गरज के साथ शुरू हुई बारिश, सर्दी भी बढ़ी। सुबह के समय बारिश तेज रही लेकिन अब हल्की बारिश हो रही और बादल भी घिरे हुए हैं। बारिश के साथ सर्द हवाएं भी कर रहीं परेशान। नोएडा में सुबह का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।

 

नोएडा में सड़क किनारे जलभराव
नोएडा में सुबह से हल्की बारिश हो रही थी। लगभग 11 बजे के बाद तेज बारिश हुई। जिसकी वजह से सड़कों पर पानी भर गया। ऑफिस आने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए। सेक्टर 73 में  पानी सड़क किनारे भर गया।

 

पश्चिमी विक्षोभ का असर और तापमान में गिरावट
जनवरी का महीना आमतौर पर कड़ाके की ठंड के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा था। शुक्रवार को मौसम में आए इस बदलाव का मुख्य कारण उत्तर भारत पर सक्रिय एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ है।

और पढ़े  संसद का मानसून सत्र- लोकसभा शाम 5 बजे और राज्यसभा 3 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा जारी

मौसम विभाग ने पहले ही गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की थी। इस बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल रही हैं। बारिश के बाद दिन का तापमान गिरकर 19-21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, वहीं न्यूनतम तापमान भी 6-8 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ जाएगा। इससे ठंड एक बार फिर लौटेगी और सुबह-रात में ठिठुरन बढ़ेगी।

पिछले दो दिनों में तापमान सामान्य से लगभग 7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया था। सुबह और रात का तापमान जहां 8-9 डिग्री सेल्सियस था, वहीं दिन का पारा 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस असामान्य गर्माहट का मुख्य कारण एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ था, जो हिमालय क्षेत्र में सक्रिय तो हुआ, लेकिन मैदानी इलाकों में उसका प्रभाव सीमित रहा।

आमतौर पर ऐसे विक्षोभ बादल, कोहरा और बारिश लाते हैं, लेकिन इस बार बादल कम छाए और आसमान साफ रहा। इससे सूरज की किरणें सीधे जमीन तक पहुंचीं, जिससे दिन में गर्मी का अहसास बढ़ा। मैदानी इलाकों में एंटी-साइक्लोन जैसी स्थिति ने ठंडी हवाओं को रोक रखा था, और हवा में नमी की कमी से घना कोहरा भी नहीं बन पा रहा था।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से एक्यूआई में सुधार
दिल्ली समेत एनसीआर में बारिश की वजह से वायु प्रदूषण यानी एक्यूआई में कमी आई है। वहीं तापमान में भी गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार,  दिल्ली में न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटों में 4.5 से 7.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई है, जिसमें 4.2 से 7.1 डिग्री सेल्सियस का पॉजिटिव बदलाव हुआ है।

Spread the love
  • Related Posts

    Market Update: फेड के फैसले के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में उतार-चढ़ाव, आईटी शेयरों में उछाल

    Spread the love

    Spread the loveगुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों में लाभ और हानि के बीच उतार-चढ़ाव बना रहा। यह स्थिति…


    Spread the love

    कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत का पीएम मोदी पर तंज,कुर्सी छोड़ें, इन्फ्लुएंसर बनें’

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा से पारित एंटी-पेपर लीक बिल और छात्र प्रदर्शनों को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…


    Spread the love