Girl student rape: कक्षा 1 के छात्र ने किया साढ़े तीन साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म,हैरान करने वाला मामला पढ़ें क्या है पूरी खबर

Spread the love

Girl student rape: कक्षा 1 के छात्र ने किया साढ़े तीन साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म,हैरान करने वाला मामला पढ़ें क्या है पूरी खबर

मुजफ्फरनगर –

मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल में प्ले कक्षा की साढ़े तीन साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी कक्षा एक का दस वर्षीय छात्र हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। साथ ही बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है।

मुस्लिम समुदाय के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी साढे़ तीन साल की बेटी का दाखिला मोहल्ले में ही एक स्कूल में प्ले कक्षा में कराया है। यहां दस वर्षीय एक बच्चा भी कक्षा एक में पढ़ता हैं। आरोप है कि शुक्रवार को छात्र को बहला फुसला कर उसकी बेटी को स्कूल की छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। छुट्टी के बाद पीड़ित बच्ची ने घर पहुंच कर अपनी मां को इस बारे में जानकारी दी।

उस समय बच्ची का पिता घर पर नहीं था। शनिवार को बच्ची का पिता घर पहुंचा और परिचितों के साथ बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने आरोप के अनुसार, मुकदमा दर्ज कर लिया। सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। बच्ची को भी मेडिकल के लिए भेजा है।

और पढ़े  पत्नी को मारने को नैनीताल से रामपुर तक कई बार बदलीं शातिराना चालें, कत्ल की कहानी

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *