जीआईसी मैदान 1200 से अधिक श्रमिकों की बेटियों के विवाह का गवाह बनने जा रहा,आ सकते है मुख्यमंत्री योगी

Spread the love

25 नवम्बर को शहर के जीआईसी मैदान मे 1200 से अधिक श्रमिकों की बेटियों के विवाह का गवाह बनने जा रहा है। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों ने इसके लिए आवेदन किया है। जिसकी जांच अभी भी चल रही। इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी आने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। परन्तु अभी इसको लेकर कोई सूचना या दिशा निर्देश नहीं आया है।वही सामूहिक विवाह की जानकारी देते हुए अयोध्या उपश्रमायुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि करीब 1200 जोड़ो की शादी सामूहिक विवाह में होगी। पंजीकृत श्रमिकों ने विवाह के लिए आवेदन किया था। जिसमें पात्रों को इसका लाभ दिया जा रहा है। जिनका आवेदन स्वीकृत हो गया है उन्हे विवाह के लिए टोकन दिया जा रहा है। इसमें वर तथा वधू पक्ष से पांच लोगो के भोजन की व्यवस्था की गयी है। गायत्री परिवार हिन्दू रीति रिवाज से विवाह करायेगा। वहीं मुस्लिमों के विवाह हेतु मौलवियों की व्यवस्था भी की गयी है। दोनो पंडाल अलग अलग होंगे। विवाह का पूरा खर्च श्रम विभाग के द्वारा वहन किया जायेगा। प्रत्येक लाभार्थी को 75 हजार की धनराशि दी जायेगी।शहर के जीआईसी के मैदान पर बने पंडाल में प्रत्येक जोड़े के लिए अलग अलग हवन कुंड की व्यवस्था होगी।


Spread the love
और पढ़े  गोकशी रोकने में 3 दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी रहे नाकाम, एसएसपी ने कर दी ये सख्त कार्रवाई
  • Related Posts

    LPG- रोजी-रोटी कमाने आए थे,खाने पर ही आ गया संकट, UP-बिहार-बंगाल के प्रवासी बोले- आ अब लौट चलें

    Spread the love

    Spread the loveघर से हजारों किलोमीटर दूर प्रवासी रोजी-रोटी की जुगाड़ में निकले थे। अब एलपीजी किल्लत से उनके खाने पर ही संकट छा गया। इससे प्रवासी मजदूर अब बोल…


    Spread the love

    फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार,इस तरह करते थे खेल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फर्जी शैक्षिक दस्तावेज तैयार कर लोगों को ठगने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *