Ghulam Nabi Azad – वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा,सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

Spread the love

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। वो काफी लंबे समय से पार्टी की नीतियों को लेकर नाराज चल रहे थे और जम्मू में जो पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी दी थी उससे वो पहले ही इस्तीफा दे चुके थे। गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पांच पेज का इस्तीफा भेजा है। इसके साथ ही उनकी ओर से पार्टी नेता राहुल गांधी के लिए कहा गया है कि वो अनुभवहीन लोगों से घिरे हुए हैं।


गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है, उन्होंने पत्र में लिखा है कि राहुल गांधी के अध्यक्ष (2013) बनने के बाद पुरानी कांग्रेस को खत्म कर दिया गया, जिसके कारण धीरे-धीरे पार्टी के जमीनी नेता दूर हो गए। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी को सलाह दी है कि इस समय कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा से ज्यादा कांग्रेस जोड़ो यात्रा की आवश्यकता है।

इससे पहले गुलाम नबी आजाद ने उस समय चौंकाया था जब उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हैरानी की बात ये है कि कुछ घंटे पहले ही उन्हें यह पद दिया गया था।


Spread the love
और पढ़े  अमरनाथ यात्रा-: अमरनाथ यात्रा की शुरू हुई तैयारियां, श्राइन बोर्ड की बैठक में व्यापक प्रबंध करने के निर्देश
  • Related Posts

    अमरनाथ यात्रा-: अमरनाथ यात्रा की शुरू हुई तैयारियां, श्राइन बोर्ड की बैठक में व्यापक प्रबंध करने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य सचिव अटल डुल्लू ने बुधवार को श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की 15वीं उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) की बैठक की। उन्होंने संबंधित विभागों और हितधारकों से…


    Spread the love

    खूंखार पाकिस्तानी आतंकी जुबैर:- 20 दिन, जंगल और जंग- आखिरकार ढेर हुआ जैश का जुबैर, हर ठिकाना बदला..लेकिन बच न सका

    Spread the love

    Spread the love     गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी जुबैर को ढेर कर दिया है। जवान 20 दिन से जंगल को खंगाल रहे थे। खराब…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *