Ghulam Nabi Azad – वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा,सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

Ghulam Nabi Azad – वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा,सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। वो काफी लंबे समय से पार्टी की नीतियों को लेकर नाराज चल रहे थे और जम्मू में जो पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी दी थी उससे वो पहले ही इस्तीफा दे चुके थे। गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पांच पेज का इस्तीफा भेजा है। इसके साथ ही उनकी ओर से पार्टी नेता राहुल गांधी के लिए कहा गया है कि वो अनुभवहीन लोगों से घिरे हुए हैं। Ghulam Nabi Azad – वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा,सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

Ghulam Nabi Azad – वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा,सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा
गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है, उन्होंने पत्र में लिखा है कि राहुल गांधी के अध्यक्ष (2013) बनने के बाद पुरानी कांग्रेस को खत्म कर दिया गया, जिसके कारण धीरे-धीरे पार्टी के जमीनी नेता दूर हो गए। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी को सलाह दी है कि इस समय कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा से ज्यादा कांग्रेस जोड़ो यात्रा की आवश्यकता है।

इससे पहले गुलाम नबी आजाद ने उस समय चौंकाया था जब उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हैरानी की बात ये है कि कुछ घंटे पहले ही उन्हें यह पद दिया गया था।Ghulam Nabi Azad – वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा,सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

और पढ़े  कन्याकुमारी से जम्मू तक धार्मिक एकता का महाकुंभ: 8 राज्यों से गुजरी मोरारी बापू की स्वस्तिक रामकथा यात्रा
  • Related Posts

    जम्मू: लद्दाख में अब 8 हिल काउंसिल, 100 सीटों पर होगा चुनाव, शासन ने जारी की निर्वाचन क्षेत्रों की अधिसूचना

    लद्दाख में स्थानीय सत्ता के समीकरण बदलने की तैयारी है। प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश के आठ जिलों में स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषदों (हिल डेवलपमेंट काउंसिल) के लिए 100 निर्वाचन…

    कन्याकुमारी से जम्मू तक धार्मिक एकता का महाकुंभ: 8 राज्यों से गुजरी मोरारी बापू की स्वस्तिक रामकथा यात्रा

    कन्याकुमारी से शुरू हुई मोरारी बापू की स्वस्तिक रामकथा यात्रा मंगलवार को जम्मू पहुंची। दक्षिण से उत्तर भारत तक आठ राज्यों के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों से गुजर रही यात्रा…